मोदी का सीना नहीं पेट जरूर 56 इंच से चौडा: राज बब्बर
आगरा: सांसद एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा है कि आल इंडिया मजलिस ए इत्तााहदुल मुसमीन (ए आई एम ए आई एम) पार्टी के नेता सांसद असुद्दीन कुरैशी छिछोरे हैं,अगर कभी यह कहा है तो कोयी गलती नहीं की।श्री बब्बर रजत शर्मा के इंडिया टी वी के लाइव प्रोग्राम में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि वह आगरा में पले बढे हैं और उनके शहर में श्री उबैसी जैसी कही गयी बाते करने वालों को छिछोरा ही कहा जाता है।
इसी प्रकार श्री बब्बर ने
एक अन्यक प्रश्न के जबाब में कहा कि गिर्राज किशोर को पागल कहने संबधी उनका बयान इस तथ्य को दृष्टिगत पर था कि वह दो बार आगरा के सांसद रहे हैं, जहां पागल खाना भी हे, अगर जरूरत हो तो वह उनके उपचार में मदद कर सकते हैं।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की भी जमकर खिचाई की और कहा कि श्री मोदी का सीना नही, पेट जरूर 56 इंच का है हालांकि वह इंचीटेप लेकरनहीं घूमते किन्तु पेट के आकार से लगता ऐसा ही है। श्री बब्बर यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि छत्तीास इंच का सीना तो उनका है जो कि पठानकोट, उरी, और घाटी में घुसकर रोज हमले करते हैं।
राज बब्बर ने सपा नेता श्री अमर सिह के विरूद्ध अपनी पिछली ओपीनियन मे सुधार करते हुए कहा कि अब अमर सिह खुद स्वीरकार करते हैं कि अगर उनकी बात मान ली होती तो उनके साथ वह नहीं घटता जो कि पिछले कुछ दिनों में घटा था।
श्री बब्बर ने कहा कि श्री मुलायम सिह यादव की वह बहुत इज्जत करते हैं, अगर पहले मालूम होता तो कि श्रीमती डिंपिल यादव प्रत्यशी बनने वाली है तो वह वहां से खडे नहीं होते .दूसरी बार नौमीनेशन करने से पूर्व उन्हों श्री राम गोपाले से मालूम हुआ कि उनका बेटा चुनाव लडने वाला हे तो उन्होंने फिरीजाबाद को छोड दिया था।श्री राज बबर का यह इंटरव्यू टी वी इंडिया के लाइव शो आपकी अदालत कार्यक्रम में रविवार को प्रसारित हुआ था।