Corruption लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Corruption लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

13 दिसंबर 2016

डिजिटल लेन-देन से लगाम लगेगी टैक्स चोरों पर - जेटली


डिजिटल लेन-देन से भविष्य में देश के टैक्स चोर आयकर के जाल में आ सकते हैं, जिससे टैक्स चोरी पर लगाम लगाई  जा सकेगी । विमुद्रीकरण से कांग्रेस  सबसे ज्यादा परेशान है। वित्त मंत्री जेटली ने कहा सरकार लोगों की समस्याओं को खत्म करने  में लगी  है,प्र्त्येक  दिन रिजर्व बैंक के  बैंकिंग सिस्टम में बड़ी  मात्रा में कैश डाला जा  रहा है और स्थिति  सामान्य हो रही है । दूसरी ओर  पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने विमुद्रीकरण को लेकर मोदी  सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा था कि पूरे भारत को लेसकैश इकोनॉमी बनाना  बहुत कठिन  है। वित्त मंत्री ने कहा कि कैशलेस इकॉनमी से भ्रष्टाचार, कालेधन और आतंकवाद के लिए प्रयोग  होने वाले पैसे पर स्वयं ही  लगाम लग जाएगी।

26 नवंबर 2016

प्लास्टिक मनी के जरिये करेप्शन और ब्लैक मनी रोकेगी मोदी सरकार

मोदी सरकार विदेशों की तरह भारत में भी डेबिट कार्ड के इस्तेमाल पर ज्यादा  बल दे रही है। जिससे ब्लैक मनी और  करेप्शन करने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी और आम आदमी का जीवन आसान हो जाएगा । नोटबंदी के बाद मोदी  सरकार की  कागजी मनी के स्थान पर  प्लास्टिक मनी को ज्यादा  बढ़ावा देने की योजना है। जिससे देश में  करेप्शन पर लगाम लगाने में सहायता मिल सकती है। हाल  ही में केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने कहा है  कि  आधार कार्ड या कोई भी वैध पहचान पत्र होने पर बैंक में खाता  न होते हुए भी लोगों को  प्री रिचार्ज डेबिट कार्ड दिया जा सकेगा। साथ ही  किसी व्यक्ति के परिवार में किसी के पास बैंक खाता है तो उससे इस कार्ड को लिंक किया जा सकेगा । देश की सभी  बैंकों को इस सम्बन्ध में वित्त मंत्रालय द्वारा  निर्देश भी दे दिए गए हैं। नाबालिग लोग  भी  प्री रिचार्ज डेबिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। प्री रिचार्ज डेबिट कार्ड  के रिचार्ज की अधिकतम या न्यूनतम सीमा क्या होगी यह अभी तय नहीं किया गया है ।