![]() |
आयोग की सदस्या सुषमा साहू |
आगरा। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या सुषमा साहू ने आगरा में कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून और व्यवस्था बड़ी ही दयनीय है। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर उन्होंने खेद व्यक्त किया। सुषमा साहू जो कि उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं ने कहा, मुझे खुद को भी यहाँ डर सा महसूस हो रहा है। वह आगरा में पंद्रह वर्षीय लड़की नाज़िया से भी मिली जिसे रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों पर प्रदेश सरकार काबू करने में असफल है। पूरे प्रदेश में महिलाओं में डर सा व्याप्त हो गया है। अराजकता यूपी में प्रबल होती जा रही है , कहा राष्ट्रीय महिला आयोग की सुषमा साहू ने।