20 मई 2016

आगरावासी कर सकेंगे ताज इंटरनेशनल एयरपोर्ट का अपना सपना पूरा

( राजीव सक्सेना द्वारा  )

सोशल मीडिया के जरिये अनिल शर्मा के  कॅपेन ' जागो आगरा जागो ' आगरा की एयर कनैक्‍टिविटी  को लेकर चलाए जा रहे  अभियान के परिणाम अच्छे दिखाई दे रहे हैं।  50 एकड़ जमीन  हवाई अड्डे के विस्तार के लिए मिलने की सम्भावना है। इसके लिए आगरा की सारी जनता  बधाई की  पात्र है,जिसने इस अभियान को बल दिया। उससे बडे जन दबाब समूह  नगरनिगम के सम्‍मानित पार्षद खासकर  श्रेामणी सिह ने साबित कर दिया कि आगे वाले समय में नगर निगम स्थानीय मामलों में सदनऔर भी महत्‍वपूर्ण भूमिका  अदा करेगा। आगरा की जनता के तेवर देखकर जहां केंद्रीय सरकार को आगरा के बारे में सोचना पडा वहीँ  राज्‍य सरकार को भी शासनादेश जारी करना पडा। लोगों का मानना है कि एयरपोर्ट विस्तार  के लिए  धनौली में..
ही जमीन खरीदना ज्‍यादा उपयुक्‍त रहेगा। वैसे केन्‍द्रीय मंत्री डा महेश शर्मा  आगरा की जनता के मुख्‍य दोषी हैं। इनकी महान क्षमताओं का उपयोग किसीऔर मंत्रालय के लिये अगर सरकार कर सके  तो आगरा की जनता पर ज्‍यादा उपकार होगा। फिलहाल आगरा की जनता की ओर से उप्र शासन  में अपने रसूख का उपयोग करने के लिये  पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिह
ही वास्‍तविक बधाई के पात्र हैं।