आगरा। केंद्रीय मंत्री राम शंकर कठेरिया ने कहा है कि रक्षा मंत्रालय द्वारा शीघ्र आगरा में हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 30 साल के पट्टे पर 50 एकड़ जमीन देने की सम्भावना है।श्री कठेरिया ने बताया कि रक्षा मंत्रालय के साथ इस मुद्दे पर बातचीत चल रही हैं और अंतिम निर्णय एक विशेष बैठक के दौरान अगले सप्ताह लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वायु सेना के पास 250 एकड़ जमीन में से 50 एकड़ हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को दी जाने के सम्भावना है।
