मुंबई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मुंबई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

29 सितंबर 2017

22 लोगों ने जान गवाई मुंबई में रेलवे फुट ओवर ब्रिज पर


दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़
मुंबई के एल्फिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर मची दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ से 22 लोगों के मारे जाने और 2 दर्जन लोगों के घायल होने का समाचार है। हादसे के वास्तविक  कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की मदद राशि देने की घोषणा की है।महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि हादसे में घायल हुए लोगों के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।आशंका  है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

26 फ़रवरी 2016

सेल्फ़ी के शौकीन अब नहीं कर सकेंगे सेल्फ़ी मुंबई के कई स्पॉटों पर

‘नो सेल्फी जोन’ बनाया मुंबई पुलिस ने 

( सेल्फ़ी में खोये सेल्फ़ी प्रेमी )
सेल्फ़ी के शौकीन अपनी जान से खेल जाते हैं।  मुंबई में सेल्फी तस्वीरें लेने से बढ़ती घटनाओं के कारण समुद्री तट के मुख्य हिस्से बांद्रा बंदस्टैंड, मरीन ड्राइव और जुहू चौपाटी जैसे स्पॉटों पर ‘नो सेल्फी जोन’ बना दिया  है। सेल्फी फोटो लेने की वजह से कई लोग अपनी जान गँवा बैठे। जनवरी में  तीन लड़कियों की समुद्र के किनारे सेल्फ़ी लेते जान चली गई थी। वे  एक पत्थर पर फोटो लेते समय  संतुलन खो बैठी थीं। 

11 जनवरी 2016

गजल जादूगर गुलाम अली फिर गाएंगे भारत में

मुंबई। पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली को भारत में कौन नहीं जनता है। बताया जाता है कि भारत में  उतनी ही ख्याति और बड़ी है  जबसे  उन्हें  भारत में कार्यक्रम करने से  रोका गया । आवाज़ के जादूगर  गुलाम अली लगातार और  सुर्खियां बटोर रहे हैं।
अब एक बार फिर चर्चा में हैं।  बॉलीवुड की आगामी  फिल्म में देशभक्ति गीत के लिए आवाज भी  दी है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक सुहैब इलियासी ने कहा  कि 29 जनवरी को गुलाम अली घर वापसी का संगीत रिलीज करने जा रहे हैं। ज्ञात होगा  शिवसेना की धमकी के बाद अक्टूबर में कॉन्सर्ट स्थगित कर दिया गया था। इस घटना के बाद  यह पहला प्रोग्राम होगा।

16 अक्टूबर 2015

मुंबई के रेस्टोरेंट में सिलेंडर फंटा, 8 लोग मारे गए और कई घायल

किनारा होटल  में सिलेंडर ब्लास्ट
मुंबई के कुर्ला किनारा होटल  में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 8 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने का समाचार  है. सिलेंडर फटने के समय  भयंकर धमाका हुआ.इस धमाके में मरने वालों में  6  ग्राहक भी हैं।  2 रेस्टोरेंट के कर्मचारी भी  मारे गये।
घटना स्थल पर पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने में लगे है .फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया गया  है.

13 सितंबर 2015

750 करोड़ रुपये में ख़रीदा मुंबई का लिंकन हाउस

जमीन-जायदाद  क्षेत्र में मुंबई का  अब तक का सबसे बड़ा सौदा


लिंकन हाउस में  पहले अमेरिकी वाणिज्य दूतावास  था
पुणे के उद्योगपति साइरस पूनावाला ने मुंबई के  लिंकन हाउस को 750 करोड़ रुपये में खरीदकर  जमीन-जायदाद के क्षेत्र में  अब तक का सबसे बड़े सौदे का रिकॉर्ड स्थापित किया है।लिंकन हाउस का पहले अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने लिया हुआ था।  उद्योगपति  पूनावाला अरबपति  और सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मालिक हैं। यह सांप काटने पर इलाज की  दवा बनाने वाली सबसे बड़ी कम्पनी  है।जमीन-जायदाद छेत्र में पिछला सबसे बड़ा सौदा था जब उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला ने मालाबार हिल क्षेत्र में स्थित जटिया हाउस 425 करोड़ रुपये में पिछले हफ्ते खरीदा था 

19 जून 2015

लगातार बारिश से मुंबई का जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई-लगातार और तेज  बरसात होने से  से मुंबई का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अगले 48 घंटों में और ज्यादा बारिश होने का अनुमान जाहिर किया गया  है। हाई टाइड की आशंका के मद्देनजर लोगों को समुद्र से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश के कारन  कई स्कूलों बंद कर दिया गया। बारिश की वजह से मुंबई यूनिवर्सिटी के कई पेपर रद्द कर दिए गए हैं। अब यह परीक्षाएं बाद में कराई जाएंगी। बारिश से दक्षिणी मुंबई में कई जगहों पर बिजली भी काट दी गई है। बरसात के...

9 मई 2015

भारत के बड़े शहरों में मकानों की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ा,कीमतें 90 प्रतिशत तक बढ़ीं

भारत  के 13 बड़े शहरों में पिछले  पांच वर्षों में मकानों की कीमतें 90 प्रतिशत तक  बड़ी हैं । देश के  चार  महानगरों में घरों की कीमतें  मुंबई में सर्वाधिक 82 प्रतिशत बढ़े जबकि चेन्नई में यह बढ़ौतरी 78 प्रतिशत, दिल्ली-एनसीआर में 64 प्रतिशत तथा कोलकाता में 53 प्रतिशत कीमतें बढ़ीं। सबसे ज्यादा वृद्धि लखनऊ में 15 फीसदी की बढ़ौतरी और सबसे कम हैदराबाद और भुवनेश्वर में43-43 प्रतिशत  दर्ज की गई है। रिजर्व बैंक द्वारा दिल्ली-एनसीआर, ग्रेटर मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलूर, हैदराबाद, पुणे, जयपुर, ग्रेटर चंडीगढ़, अहमदाबाद, लखनऊ, भोपाल और भुवनेश्वर में 35 बैंकों तथा हाऊसिंग फाइनेंस कंपनियों द्वारा दिए गए होम लोन के जारी आंकड़ों में यह बात सामने आई है।

18 अप्रैल 2015

टाटा ने मोदी को अपने वादे को पूरा करने के लिए उद्योगपतिओं से उन्हें समर्थन देने को कहा

भारत के उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन , रतन टाटा ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने वादे को पूरा करने के लिए उद्योगपतिओं से उन्हें  समर्थन देने को कहा है। मुंबई में एक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए  रतन  टाटा ने उद्योगपतियों से कहा कि उन्हें  इतनी तेजी से सरकार  असंतुष्ट नहीं होना चाहिए ।