11 जनवरी 2016

गजल जादूगर गुलाम अली फिर गाएंगे भारत में

मुंबई। पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली को भारत में कौन नहीं जनता है। बताया जाता है कि भारत में  उतनी ही ख्याति और बड़ी है  जबसे  उन्हें  भारत में कार्यक्रम करने से  रोका गया । आवाज़ के जादूगर  गुलाम अली लगातार और  सुर्खियां बटोर रहे हैं।
अब एक बार फिर चर्चा में हैं।  बॉलीवुड की आगामी  फिल्म में देशभक्ति गीत के लिए आवाज भी  दी है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक सुहैब इलियासी ने कहा  कि 29 जनवरी को गुलाम अली घर वापसी का संगीत रिलीज करने जा रहे हैं। ज्ञात होगा  शिवसेना की धमकी के बाद अक्टूबर में कॉन्सर्ट स्थगित कर दिया गया था। इस घटना के बाद  यह पहला प्रोग्राम होगा।