जयपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जयपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

28 फ़रवरी 2026

गोल्डन ट्राएंगल यात्रा आज भी भारत की पहली पसंद

 

गोल्डन ट्राएंगल पर्यटन मार्ग, जो दिल्ली, आगरा और जयपुर को जोड़ता है, दशकों से विदेशी और भारतीय यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। यह यात्रा मार्ग 1960 के दशक में विकसित हुआ था, जब भारत ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख शहरों को जोड़ने का निर्णय लिया। तब से यह मार्ग भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर का प्रतीक बन गया है और अब तक लाखों यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है।

इस मार्ग की खासियत यह है कि यह यात्रियों को भारत के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वास्तुकला के अनमोल अनुभव प्रदान करता है। यात्रा के दौरान पर्यटक ताजमहल, कुतुब मीनार, लाल किला, हवा महल, आमेर किला और सिटी पैलेस जैसी विश्वप्रसिद्ध जगहों को देख सकते हैं। प्रत्येक शहर की अपनी अनोखी संस्कृति, रंग-बिरंगी परंपराएं और शिल्पकला यात्रियों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं।

गोल्डन ट्राएंगल का यह मार्ग हर प्रकार के पर्यटक के लिए अनुकूल है। यह यात्रा चार-पाँच दिनों में पूरी की जा सकती है और इसलिए छोटी छुट्टियों के लिए आदर्श मानी जाती है। दिल्ली, आगरा और जयपुर में आरामदायक होटल और स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजन आसानी से उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को सुविधा और आराम दोनों का अनुभव मिलता है।

सांस्कृतिक अनुभव भी इस यात्रा का मुख्य आकर्षण है। यात्रा के दौरान पर्यटक पारंपरिक बाज़ारों, शिल्पकला केंद्रों और स्थानीय संगीत का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा किले, महल और ऐतिहासिक स्मारक फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए आदर्श स्थान प्रदान करते हैं। अक्टूबर से मार्च तक का मौसम गोल्डन ट्राएंगल

24 अगस्त 2021

डा के एस राना मेवाड. वि वि, चित्तौडगढ के कुलपति बने

 - अब तक तीन राज्‍यों के चार वि.विद्यालयों में कुलपति रह चुके हैं डा राणा

डा.के एस राना ने मेवाड वि वि के कुलपति पद
का संभाला कार्यभार। वह पांचवीं बार बने हैं कुलपति।

आगरा: अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद प्रो. केएस राना को मेवाड़ विश्वविद्यालय चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) का अध्यक्ष और कुलपति बनाया गया है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विश्वविद्यालय परिसर में उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रो. राना लगातार पांचवीं बार कुलपित बने हैं।

प्रो. राना एलएलएम, एमएससी, पीएचडी और डीएससी हैं। वे कुमायूं विश्वविद्यालय नैनीताल, उत्तराखंड राज्यविश्वविद्यालय अल्मोड़ा, नालंदा राज्य विश्वविद्यालय पटना और मोनाड विश्वविद्यालय, गाजियाबाद के कुलपति रह चुके हैं। इसके अलावा भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की एप्रैजल अथॉरिटी के सदस्य, वाइस चेयरमैन और चेयरमैन रह चुके हैं। सर्वाधिक प्रभावशाली कुलपति और सर्वाधिक समर्पित कुलपति जैसे पुरस्कारों से सम्मानित प्रो. राना को लाइफ  टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी

7 मार्च 2016

कैब चालयेंगी जयपुर की तीन साहसी महिलाऐं

गुलाबी नगरी  जयपुर में तीन साहसी महिलाऐं अब कैब चालयेंगी। कैब का ड्राइवर  बनना  हमारे देश में महिलाओं के लिए एक साहस का काम है।  ये महिलाऐं कैब ड्राइविंग का प्रशिक्षण लेकर कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस हांसिल कर चुकी हैं। बताया जाता है इन तीनों महिला चालकों ने आत्म रक्षा की भी ट्रेनिंग ली है। ये 9 मार्च से अपनी कैब को कोमेर्सिअल रूप में सड़क पर उतारेंगी। अपना घर और कैब चलाने में  उन्हें अपनी सफलता का पूरा  आत्मविश्वास है। 

14 दिसंबर 2015

7 राज्‍यों की ओर से 15 स्‍मार्ट सिटी प्रस्‍ताव प्राप्‍त हुये

राजस्‍थान इस तरह का प्रस्‍ताव पेश करने वाला पहला राज्‍य 

शहरी विकास मंत्रालय को स्‍मार्ट सिटी से जुड़े प्रस्‍ताव पेश करने वाले प्रथम राज्‍य राजस्‍थान की सरकार ने स्‍मार्ट सिटी के रूप में अजमेर, जयपुर, कोटा और उदयपुर को विकसित करने के लिए अगले पांच वर्षों के दौरान कुल मिलाकर 6,457 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्‍ताव रखा है। कुल निवेश में जयपुर के लिए 2,403 करोड़ रुपये, कोटा के लिए 1,493 करोड़ रुपये, अजमेर के लिए 1,300 करोड़ रुपये और उदयपुर के लिए 1,221 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है। जहां एक ओर कोटा के निकट...

9 मई 2015

भारत के बड़े शहरों में मकानों की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ा,कीमतें 90 प्रतिशत तक बढ़ीं

भारत  के 13 बड़े शहरों में पिछले  पांच वर्षों में मकानों की कीमतें 90 प्रतिशत तक  बड़ी हैं । देश के  चार  महानगरों में घरों की कीमतें  मुंबई में सर्वाधिक 82 प्रतिशत बढ़े जबकि चेन्नई में यह बढ़ौतरी 78 प्रतिशत, दिल्ली-एनसीआर में 64 प्रतिशत तथा कोलकाता में 53 प्रतिशत कीमतें बढ़ीं। सबसे ज्यादा वृद्धि लखनऊ में 15 फीसदी की बढ़ौतरी और सबसे कम हैदराबाद और भुवनेश्वर में43-43 प्रतिशत  दर्ज की गई है। रिजर्व बैंक द्वारा दिल्ली-एनसीआर, ग्रेटर मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलूर, हैदराबाद, पुणे, जयपुर, ग्रेटर चंडीगढ़, अहमदाबाद, लखनऊ, भोपाल और भुवनेश्वर में 35 बैंकों तथा हाऊसिंग फाइनेंस कंपनियों द्वारा दिए गए होम लोन के जारी आंकड़ों में यह बात सामने आई है।