‘नो सेल्फी जोन’ बनाया मुंबई पुलिस ने
![]() |
| ( सेल्फ़ी में खोये सेल्फ़ी प्रेमी ) |
सेल्फ़ी के शौकीन अपनी जान से खेल जाते हैं। मुंबई में सेल्फी तस्वीरें लेने से बढ़ती घटनाओं के कारण समुद्री तट के मुख्य हिस्से बांद्रा बंदस्टैंड, मरीन ड्राइव और जुहू चौपाटी जैसे स्पॉटों पर ‘नो सेल्फी जोन’ बना दिया है। सेल्फी फोटो लेने की वजह से कई लोग अपनी जान गँवा बैठे। जनवरी में तीन लड़कियों की समुद्र के किनारे सेल्फ़ी लेते जान चली गई थी। वे एक पत्थर पर फोटो लेते समय संतुलन खो बैठी थीं।
