29 सितंबर 2017

22 लोगों ने जान गवाई मुंबई में रेलवे फुट ओवर ब्रिज पर


दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़
मुंबई के एल्फिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर मची दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ से 22 लोगों के मारे जाने और 2 दर्जन लोगों के घायल होने का समाचार है। हादसे के वास्तविक  कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की मदद राशि देने की घोषणा की है।महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि हादसे में घायल हुए लोगों के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।आशंका  है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।