बसपा प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी से गंठबंधन करने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा हमारी पार्टी ने किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं किया है सिर्फ हमने उत्तर प्रदेश में दो लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट्स को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। फुलपुर और गोरखपुर उप-चुनावों में हमारा कोई भो उम्मीदवार नहीं है। हमने भाजपा कैंडिडेट्स को हारने के लिए समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया। बीएसपी प्रमुख ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एसपी-बीएसपी के गठबंधन की बात को निराधार बताया।
मायावती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मायावती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
4 मार्च 2018
10 फ़रवरी 2018
अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाना होगा - मायावती
![]() |
| बीएसपी अध्य्क्ष मायावती |
बीएसपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ता, नेताओं और पदाधिकारी को संबोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने 2019 के संसद के चुनावों की तैयारी करने के लिए कहा। बसपा ने हाल ही में हुए उप-चुनावों में भाग नहीं लिया । 201 9 में अपनी पार्टी का प्रभावशाली शो करने के लिए मायावती ने पार्टी आधार को मजबूत करने और समाज के सभी सदस्यों को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा बीजेपी कानून-व्यवस्था के सामने पूरी तरह से विफल रही है, युवाओं में बेरोज़गारी और बढ़ी है। मायावती ने कहा जीएसटी के प्रक्षेपण और परिचय से आर्थिक विकास में रुकावट आई है और व्यापार पर इससे बुरा प्रभाव पड़ा है । बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष ने कहा अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाना होगा।
16 नवंबर 2017
सम्मानजनक सीटें नहीं तो कोई चुनाव गठबंधन नहीं - मायावती
![]() |
| बसपा प्रमुख |
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कहा कि हमरी पार्टी चुनावों में दूसरी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों के साथ चुनाव गठबंधन कर सकती है सिर्फ एक शर्त पर कि हमें सम्मानजनक संख्या में सीटें मिलें। अन्यथा हमारी पार्टी पुराने अनुभवों को देखते हुए अकेले ही सारे चुनाव लड़ेगी। मायावती ने कहा कि हमारा मत प्रतिशत भी कम हुआ है। गठबंधन के हमारे पुराने अनुभवों के आधार पर लगता है कि पार्टी के लिए अकेले चुनाव लड़ना ही एक मात्र विकल्प है। बसपा प्रमुख ने कहा कि हमारी पार्टी पूर्णतया अंबेडकरवादी सोच वाली पार्टी है। बसपा, सपा या कांग्रेस की तरह परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी कभी नहीं रही और न हीं ऐसी बनना चाहती है। मायावती ने कहा कि मेरा जन्मदिन 15 जनवरी, 2018 जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जायेगा।
22 सितंबर 2017
मोदी के प्रदेश में मायावती की पार्टी अकेले ही जोर आजमाएगी
बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी और सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत मायावती गुजरात के बडोदरा में रैली से करेंगी।समान विचारधारा वाले दलों से चुनाव पूर्व गठबंधन के सम्बन्ध पर उन्होंने कहा कि बसपा सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। श्री मिश्रा ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी ने डॉक्टर अंबेडकर द्वारा बडोदरा रियासत में छुआछूत के खिलाफ अपनी नौकरी छोड़ने के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यहां महासंकल्प शताब्दी महारैली आयोजित करने का पार्टी ने फैसला किया है।
15 सितंबर 2017
रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थी के पक्ष में खुलकर बोलीं मायावती
![]() |
| ( बसपा प्रमुख मायावती ) |
बसपा प्रमुख मायावती ने रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थी के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को उनके प्रति मानवता एवं इंसानियत के नाते सख्त रवैया नहीं अपनाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटारेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारीक ने भी न्यू यॉर्क में कहा कि हमने रोहिंग्या मुस्लिमों की साथ हो रही हिंसा की दुखद घटनाओं पर चिंताओं को स्पष्ट रूप से जाहिर किया है।रोहिंग्या समुदाय के लोग म्यांमार से अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर किये गये हैं। आगे उन्होंने कहा जिस तरह के समाचार और चित्र हमारे पास आ रहे हैं , वह दिल को झकझोर करने वाले हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थियों की सहायता करने की मांग की है।
24 अगस्त 2017
लालू यादव की रैली माया और सोनिया के लिए सौदा नुकसान का
मायावती ने भी लालू प्रसाद यादव को झटका देते हुए कह डाला की उनकी पार्टी लालू द्वारा आयोजित 27 अगस्त की रैली में शामिल नहीं होगी। लगता है मायावती और सोनिया गाँधी दोनों को लालू की रैली में भाग लेने से नुकसान ही नुकसान नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन से अलग होने से आम लोगों के गठजोड़ के प्रति विश्वास कमजोर हो जाता है। माया वती ने कहा कि विपक्षी दलों को बदनाम करने और उन्हें कमजोर करने के लिए मोदी की पार्टी गलत कदम उठा रही है।बहुजन समाज पार्टी प्रमुख ने इस बात का एलान किया उनकी पार्टी अपने स्वयं के सम्मान और स्थिति को नजरअंदाज करने के लिए किसी भी गठबंधन के लिए नहीं जाएगी। सोनिया गाँधी भी लालू की रैली में भाग नहीं लेना चाहती है। अब देखना है कि लालू की पार्टी द्वारा आयोजित रैली को कहाँ तक सफलता मिलती है।
1 अगस्त 2017
केशव प्रसाद मौर्य उप-मुख्यिमंत्री पद पर बने रहने को अडे
--बसपा सुप्रीमो मायावती इलहाबाद की फूलपुर लोकसभा सीट से उपचुनाव लडने पर आमादा
![]() |
| उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मायावती |
आगरा: इलहाबाद की फूलपुर लोकसभाई सीट पर उपचुनाव होना प्राय तय है, भाजपा की आंतरिक गर्मायी राजनीति में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पद से त्यांगपत्र देकर केन्द्र की राजनीति में शामिल होने को लेकर अपनी अनिच्छा का इजहार कर दिया है। वह उ प्र विधान परिषद की सदस्य्ता लेकर प्रदेश सरकार में यथावत बने रहना चाहते हें।
श्री मौर्य के फैसले पर पार्टी नेतृत्व का रुख तो बाद में ही सामने आयेगा
18 जुलाई 2017
जनता को भ्रमित करने के लिए मायावती ने किया त्यागपत्र का नाटक
नई दिल्ली: बी एस पी की प्रमुख मायावती ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सहारनपुर में दलित विरोधी हिंसा के मुद्दे पर पूरी बात कहने की अनुमति नहीं दिये जाने के कुछ ही घंटों बाद राज्य सभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया। बी एस पी की प्रमुख ने राज्यसभा अध्यक्ष हामिद अंसारी को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। त्यागपत्र देने के बाद उन्होंने कहा, ‘मैंने त्यागपत्र देने के लिए राजयसभा अध्यक्ष से मुलाकात की और कहा यह अच्छी बात नहीं है कि मेरे लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में बोलने नहीं दिया गया.. जब मैं बोलने के लिए खड़ी हुई तो सरकार ने मेरी बात पूरी नहीं होने दी. उनके सदस्य खड़े हो गये और हस्तक्षेप करने लगे ' . मायावती ने आगे कहा कि मुझे ऐसी स्थिति में मुझे इस सदन में रहने का कोई औचित्य नहीं रहा है।
15 जून 2017
योगी का दलितों के साथ खाना सिर्फ एक ड्रामा : मायावती
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी द्वारा गोरखपुर के कैम्पियरगंज में दलितों के साथ खाना खाने पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने इसे मात्र एक ड्रामा बताया। इस भोजन में योगी के साथ उनकी पार्टी के कुछ खास नेता भी थे। बसपा प्रमुख ने कहा कि इस प्रकार के ड्रामों से बीजेपी की दलित एवं पिछडा विरोधी चाल, चरित्र तथा चेहरे का रूप नहीं बदलने वाला है। मायावती ने सरकार पर तीव्र प्रहार करते हुए कहा कि यह सब जानते हैं बीजेपी सरकार की नीयत तथा नीति में अगर थोडी भी सच्चाई होती तो सहारनपुर का जातिय दंगा कभी भी इस स्थिति में नहीं पहुँचता। उन्होंने दोहराया कि सहारनपुर जातिय संघर्ष के मुख्य दोषीअभी तक पकड़े नहीं गए हैं और दंगा पीडि़तों को न्याय नहीं दिला पाना इस बात का साफ़ सबूत है।
13 मई 2017
डॉ अम्बेडकर और कांशीराम स्मारक स्थलों की उपेक्षा का योगी सरकार पर मायावती का आरोप
बसपा प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी पर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर और बहुजन समाजवादी पार्टी के संस्थापक कांशीराम के स्मारक स्थलों वह ध्यान नहीं दे रहे हैं। इन समारक स्थलों की हालत बहुत ख़राब है। मायावती का आरोप है कि योगीजी दिखाने के लिए डॉ भीमराव अम्बेडकर की खूब प्रशंसा करते हैं किन्तु यह यह कभी नहीं सोचते हैं कि इन लोगों के स्मारक स्थलों की ख़राब हालत को सुधारा जाये। मायावती ने दुख जताया कि पिछले कई वर्षों से इन स्मारकों की उपेक्षा के कारण बुरी हालत हो गई है। मुख्यमंत्री योगी से इन समारक स्थलों की हालत सुधरवाने का अनुरोध किया है।
2 मार्च 2017
नोटबंदी की घोषणा के बाद बसपा कहाँ से लाई इतना कैश
चुनाव आयोग ने मायावती की बहुजन समाज पार्टी से नकदी में मिले चंदे और खाते में जमा किये गए पैसों का विवरण माँगा है। चुनाव आयोग ने पार्टी द्वारा भारी मात्रा में कैश जमा करने के कारण पारदर्शिता नियमों के तहत ऐसा किया है। बता दें कि 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद छोटे समय के दौरान पार्टी खाते में बड़ी मात्रा में कैश धन जमा किया गया था। बसपा से इसका जबाब १५ मार्च तक देने के आदेश जारी किये गए हैं। सवाल यह है कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा के बाद बसपा के बाद इतना सारा कैश कहाँ से आया। भारी मात्रा में कैश का मामला बसपा के लिए परेशानियां कड़ी कर सकता है।
5 मार्च 2016
मायावती दलितों के वोटों को पाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं - कठेरिया
![]() |
| (केंद्रीय राज्यमंत्री डा रामशंकर) |
आगरा। केंद्रीय राज्यमंत्री डा रामशंकर कठेरिया ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह दलितों के वोटों को पाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। कठेरिया ने तीखे शब्दों में कहा कि डा. अंबेडकर और कांशीराम की सामाजिक चेतना के मूवमेंट को बसपा सुप्रीमो ने समाप्त कर दिया। कठेरिया ने आगे कहा कि मैं राजनीति छोड़ने पर विचार कर सकता हूं यदि मायावती आगरा आकर विश्व हिन्दू परिषद के महानगर उपाध्यक्ष दिवंगत अरुण माहौर के परिवार को सांत्वना देती हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री ने कहा कि मैं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी आगरा आमंत्रित कर रहा हूं।
1 मार्च 2016
मायावती ने केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री कठेरिया के स्तीफे की मांग की
भाजपा आगरा में ही नहीं बल्कि प्रदेश में कई जगह जानबूझकर जहरीला माहौल बना रही है
बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री राम शंकर कठेरिया के स्तीफे की मांग करते हुए उनपर घोर साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया है। मायावती ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री के विरुद्ध अब तक एफआईआर दर्ज नहीं कराइ गई है। उन्होंने बीजेपी सांसदों के इस तरह के आपत्तिजनक भाषणों की तीव्र निंदा की। बसपा सुप्रीमो का आरोप है इस तरह का जहरीला माहौल सिर्फ आगरा में ही नहीं बल्कि भाजपा उत्तर प्रदेश के अन्य स्थानों में भी पैदा करने की कोशिस करने में लगी है।
31 अक्टूबर 2015
भाजपा और आर एस एस भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना चाहते हैं - मायावती
लखनऊ : बसपा अध्यक्ष मायावती ने आर एस एस तथा भाजपा कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि दलितों को गुलाम बनाने वाली पुरानी वर्ण व्यवस्था लागू करके भारत को ‘हिन्दू राष्ट्र' बनाने की दोबारा कोशिश की जा रही है। मायावती ने दलितों से आह्वान किया कि वे भविष्य में केंद्र और राज्यों में भाजपा को सत्ता में आने से रोकें।
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि वाजपेयी की तत्कालीन सरकार की तरह मोदी सरकार दलितों, आदिवासियों तथा अन्य पिछडे वर्गों को मिले आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। यदि भविष्य में भाजपा को केंद्र तथा राज्यों की सत्ता में आने से नहीं रोका तो वह इन तबकों का आरक्षण धीरे-धीरे समाप्त कर देगी।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)













