2 मार्च 2017

नोटबंदी की घोषणा के बाद बसपा कहाँ से लाई इतना कैश

चुनाव आयोग ने मायावती की बहुजन समाज पार्टी से नकदी  में मिले चंदे और खाते में जमा किये गए पैसों का विवरण माँगा है। चुनाव आयोग ने  पार्टी द्वारा भारी मात्रा में कैश जमा करने के कारण पारदर्शिता नियमों के तहत ऐसा किया है। बता दें कि  8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद छोटे समय के दौरान पार्टी खाते में बड़ी मात्रा में कैश धन जमा किया गया था। बसपा से इसका जबाब  १५ मार्च तक देने के आदेश जारी किये गए हैं। सवाल यह है कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा  नोटबंदी की घोषणा के बाद बसपा के बाद इतना सारा कैश कहाँ से आया। भारी मात्रा में कैश  का मामला बसपा के लिए परेशानियां कड़ी कर सकता है।