रामशंकर कठेरिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रामशंकर कठेरिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

5 मार्च 2016

मायावती दलितों के वोटों को पाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं - कठेरिया

(केंद्रीय राज्यमंत्री डा रामशंकर) 
आगरा। केंद्रीय राज्यमंत्री डा रामशंकर कठेरिया ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह दलितों के वोटों को पाने के लिए कुछ  भी कर सकती हैं। कठेरिया ने तीखे शब्दों में  कहा कि डा. अंबेडकर और कांशीराम की सामाजिक चेतना के मूवमेंट  को बसपा सुप्रीमो ने समाप्त  कर दिया। कठेरिया ने आगे  कहा कि मैं  राजनीति छोड़ने पर विचार कर सकता हूं यदि मायावती आगरा आकर  विश्व हिन्दू  परिषद के महानगर उपाध्यक्ष दिवंगत अरुण माहौर के परिवार को सांत्वना  देती हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री ने कहा कि  मैं कांग्रेस उपाध्यक्ष  राहुल गांधी को भी आगरा  आमंत्रित कर रहा हूं।

1 मार्च 2016

कठेरिया के बयान ने डाला बीजेपी को मुश्किलों में

 कठेरिया ने सांप्रदायिक जहर उगला - कांग्रेस

आगरा में एक वीएचपी नेता की हत्या के बाद श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया ने भावुक होकर जो  बयान दिया उससे आग की चिंगारी भड़क गई है।  केंद्रीय मंत्री पद पर रहते हुए इस तरह के बयान पर विपक्ष दलों  ने  दोनों सदनों में हंगामा किया जिसकी वजह से राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को दो बार  स्थगित करना पड़ा। कठेरिया के जिस बयान से आग भड़की है उसमें उन्होंने एक भाषण में भावुक होकर  हिन्दुओं को अपनी ताकत दिखाने के लिए ललकारा और  कहा कि प्रशासन ये न समझे की मंत्री बनने से मेरे हाथ बंध गए हैं, वे भी कभी लाठी-डंडा लेकर चलते थे, हालांकि  केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री  ने अपने पक्ष में  सफाई देते हुए कहा  कि उन्होंने कुछ भी भड़काऊ बात  नहीं कही।बीजेपी नेकठेरिया के बयान  प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नेता बयान देते समय  ध्यान रखें।