'पार्क माईनर' के जीर्णोद्धार से ही संभव हो सकता है स्थायी समाधान
| ताजगंज में गंभीर जल संकट:बूंद बूंद पानी के लिये मौहताजी |
आगरा: ताजगंज क्षेत्र में पानी के संकट की अभूतपूर्व स्थिति बन चली है, ज्यादातर सबमर्सेबिल पंप 200 फुट तक की गहरायी वाले थे, पानी देना बन्द कर चुके हैं। केवल डीप बोरिंग वाले पंप ही संचालित रह गए हैं जो कि न्यूनतम 200 फीट से अधिक गहरायी कर लगाये गये हैं। दरअसल ताजगंज में जल संरक्षण के सापेक्ष जल दोहन 120 से 130 गुना तक है। समूचे ताजगंज क्षेत्र में जलस्तर तेजी के साथ गिर रहा है।
योंतो पूरे महानगर में ही जस्तर तेजी के साथ गिरता जा रहा है किन्तु जब भी 600 मि मी तक भी वर्षा हुई है, इस में सुधार होता रहा हे किन्तु ताजगंज इसका अपवाद




