नमामि गंगे परियोजना के तहत यमुना नदी को स्वच्छ बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने दिल्ली यमुना के छठ घाट के पास ट्रैश स्किमर को हरी झंडी दिखाकर यमुना की सफाई की शुरुआत कराई। ट्रैश स्कीमर की सहायता से यमुना नदी से ठोस कूड़ा कचरा निकाला जाएगा।उमा भारती ने कहा कि मथुरा और वृंदावन तक यमुना में दिल्ली का कचरा जाता है। ये पर्यटकों के आकर्षण केंद्र हैं। वहां तक कचरा नहीं जाना चहिये। इसकी जिम्मेदारी दिल्ली की है।
उमा भारती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उमा भारती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
7 मई 2016
20 अप्रैल 2015
गंगा के हालातों पर भले ही फर्क नहीं उपलब्धियां भरपूर बतायीं
--जल संसाधन, गंगा पुनर्रोद्धार मंत्रालय की उपलब्धि पुस्तिका और पॉकेट पुस्तक जारी |
![]() |
(उमा भारती:केवल आरती ही नहीं कार्ययोजना का क्रियान्वयन भी जरूरी ) |
आगरा, गंगा नदी साफ हुई हो या नहीं भारत सरकार ने इसे लेकर अपनी उपलब्धियों की पुस्तक जारी कर दी है।इस अवसर पर नई दिल्ली में जानकारी देते हुए केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्रोद्धार मंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा है कि नदियों को आपस में जोड़ने से देश में आंतरिक जल मार्गों को विकसित करने में सहायता मिलेगी।
जल संसाधन, नदी विकास और गंगा
पुनर्रोद्धार मंत्रालय की उपलब्धि पुस्तिका के साथ ही उनहोंने नदी संबधी योजनाओं पर पॉकेट पुस्तक भी जारी की है।उन्हों ने कहा कि बहुत से लोग देश में नदियों को आपस में जोड़ने के पक्ष में हैं। स्वच्छ गंगा अभियान ने बताया कि देश की आधी से ज्यादा जनसंख्या अपनी आजीविका के लिए गंगा पर निर्भर है और यदि गंगा को स्वच्छ करने में सफलता मिलती है अर्थव्यवस्था में शानदार वृद्धि होगी। सुश्री..

14 अप्रैल 2015
स्वच्छ गंगा मिशन योजना के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया तकनीकी सहायता का वादा
ऑस्ट्रेलिया ने गंगा संरक्षण योजना के लिए अपनी ओर से पूर्ण सहयोग देने का वादा किया है। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सुश्री जूली बिशप ने आज यहां केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री सुश्री उमा भारती से मुलाकात के दौरान यह वादा किया। सुश्री बिशप ने कहा कि स्वच्छ गंगा मिशन के लिए भारत को सभी तरह की तकनीकी सहायता देने में उनके देश को काफी खुशी होगी। उन्होंने कहा कि नदियों में गिरने वाले उत्सर्जन को मापने एवं उसे नियंत्रण में रखने के लिए उनके देश ने एक 'स्कोर कार्ड' विकसित किया है, जो गंगा को निर्मल बनाने के प्रयासों में भारत के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। इस पेशकश का स्वागत करते हुए सुश्री भारती ने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के लिए समुचित दिशा-निर्देश तैयार करने में यह पेशकश काफी मददगार साबित होगी।
दोनों नेताओं ने जल प्रवाह की भविष्यवाणी करने, भूजल के पुनर्भरण, भूजल भंडारण के मानचित्रण एवं नदियों को आपस में जोड़ने जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया...
दोनों नेताओं ने जल प्रवाह की भविष्यवाणी करने, भूजल के पुनर्भरण, भूजल भंडारण के मानचित्रण एवं नदियों को आपस में जोड़ने जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया...
सदस्यता लें
संदेश (Atom)