नमामि गंगे परियोजना के तहत यमुना नदी को स्वच्छ बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने दिल्ली यमुना के छठ घाट के पास ट्रैश स्किमर को हरी झंडी दिखाकर यमुना की सफाई की शुरुआत कराई। ट्रैश स्कीमर की सहायता से यमुना नदी से ठोस कूड़ा कचरा निकाला जाएगा।उमा भारती ने कहा कि मथुरा और वृंदावन तक यमुना में दिल्ली का कचरा जाता है। ये पर्यटकों के आकर्षण केंद्र हैं। वहां तक कचरा नहीं जाना चहिये। इसकी जिम्मेदारी दिल्ली की है।