12 अक्तूबर 2015

यमुना नदी में कचरा फेंकने पर आगरा की सात आवासीय कालोनियों के खिलाफ वारंट

नई दिल्ली।  नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने  यमुना में अनुपचारित  सीवेज फेंकने  के आरोप में  आगरा की  सात कालोनियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए हैं।यह  जमानती वारंट संबंधित कालोनियों की  आवासीय एसोसिएशन के अध्यक्षों  के खिलाफ जारी किये गए हैं। 
इन  सात कॉलोनियों इन्द्रधनुष कॉलोनी, राहुल विहार, संत नगर, जय राम बाग, अमर विहार, मैत्री बाग़ और फ्रेंड्स विहार द्वारा    डंपिंग ठोस  मलबे  और अनुपचारित सीवेज को नदी में फैंकते हुए  पाया गया है।