तानगरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मण्डलायुक्त चन्द्रकान्त ने कमिश्नरी सभागार में पर्यटन क्षेत्र में जुड़े उद्यमियों के साथ बैठक कर कहा कि पर्यटक हित में पर्यटन उद्यमियों का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि ताजनगरी में आने वाली देशी-विदेशी पर्यटकों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। पर्यटन उद्यमियों ने आगरा आने वाले देशी, विदेशी पर्यटकों के साथ हाॅकर्स एवं लपकों द्वारा दुव्र्यवहार एवं धोखाधड़ी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने के सम्बन्ध में मण्डलायुक्त ने गम्भीरता से लेते हुये पर्यटन पुलिस को निर्देश दिये कि इस ओर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
सभी पर्यटन स्थलों, मार्गों तथा एतिहासिक स्मारकों पर उच्चस्तरीय सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। पर्यटन व्यवसाइयों ने आगरा के सभी पर्यटन स्थलों, एतिहासिक स्मारकों पर वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराये जाने की मांग पर उपनिदेशक पर्यटन ने बताया कि ताजमहल में पहले से ही व्यवस्था शुरू की जा चुकी है ।आगरा के उत्तरी बाईपास मार्ग के निर्माण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि दक्षिण बाईपास बन चुका है और उत्तरी बाईपास बनने से आगरा आने वाले पर्यटकों तथा जनता को काफी लाभ होगा। जेपी होटल से इनर रिंग रोड तक अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने बताया कि 2अगस्त से फतेहाबाद रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर हटाया जायेगा। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें, जिससे कार्यवाही में दिक्कत न हो। बैठक में जिलाधिकारी पंकज कुमार, एडीए उपाध्यक्ष मनीषा त्रिघाटिया, अपर आयुक्त पीके अग्रवाल, एसपी ट्रेफिक राजेश कुमार, उपनिदेशक पर्यटन दिनेश कुमार, पर्यटन उद्यमी अरूण डंग, राजीव तिवारी, राकेश चैहान, केसी जैन सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी व पर्यटन उद्यमीगण उपस्थित थे।
