RBI लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
RBI लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

5 अप्रैल 2024

भारतीय रिज़र्व बैंक ने मोबाइल एप्लिकेशन और नई वेबसाइट लॉन्च की

 

भारतीय रिजर्व बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक की नई वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा जारी की गई। इस नई वेबसाइट पर  यूआरएल या क्यूआर कोड के जरिए पहुंचा जा सकता है।

भारतीय रिज़र्व बैंक का नया मोबाइल एप्लिकेशन एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए प्ले स्टोर और iOS उपयोगकर्ताओं के लिए ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। उपयोगकर्ता  क्यूआर कोड का उपयोग करके मोबाइल एप्लिकेशन भी डाउनलोड कर सकते हैं। मौजूदा वेबसाइट भी कुछ समय के लिए एक साथ उपलब्ध रहेगी।

21 नवंबर 2016

नोटबंदी ने दिखाया कमाल,5.12 लाख करोड़ रुपये बैंकों में हुए जमा

नोटबंदी से  लोगों ने अबतक  बैंकों में 5.12 लाख करोड़ रुपये जमा कराये हैं। यह सूचना रिज़र्व बैंक द्वारा दी गई है। रिज़र्वे बैंक ने बताया कि10 नवंबर के बाद से बैंकों और एटीएम के जरिये 1.03 लाख करोड़ रपये कैश का वितरण किया गया है। भारतीय  रिजर्व बैंक ने पांच सौ और एक हज़ार के  पुराने  नोटों को चलन से हटाने को ध्यान रखते हुए  बैंकों के पुराने फंसे कर्ज वर्गीकरण के नियमों में परिवर्तन किये  हैं।ओवरड्रॅफ्ट और कॅश क्रेडिट अकाउंट वालों को हर हफ्ते 50,000 रुपये निकालने की छूट भी  रिजर्व बैंक ने  दे दी है। पर्सनल  ओवरड्रॅफ्ट अकाउंट वाले इस  छूट की सुविधा के हक़दार नहीं हैं।

7 अप्रैल 2015

SBI, ICICI, HDFC ने रिजर्व बैंक के दबाव से घटाई ब्याज दरें

आर बी ऐ  की ओर से इंट्रेस्ट रेटों में कटौती के लिये दबाव  डाले जाने के बाद एस बी आई और निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी आधार दर में 0.15 से लेकर 0.25 प्रतिशत तक कटौती की।
बैंकों के इंट्रेस्ट रेटों में कटौती  से मकान, दुकान और वाहनों के लिये कर्ज सस्ता होने का रास्ता खुल गया है। इन प्रमुख बैंकों के बाद दूसरे बैंक भी जल्द ही दरें घटाने का अनुमान है ।
ब्याज दर न कम  करने के बैंकों के रुख को देखते हुये रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन ने गहरी नाराजगी दिखाई  जिसके बाद घंटेभर की अवधि में तीन प्रमुख बैंकों ने कर्ज की अपनी आधार दर में 0.15 से लेकर 0.25 प्रतिशत कटौती की घोषणा कर दी। स्टेट बैंक ने 10 अप्रैल से अपनी आधार दर 0.15 प्रतिशत घटाकर 9.85 प्रतिशत करने की घोषणा की जबकि आईसीआईसी बैंक ने आधार दर 0.25 प्रतिशत घटाकर 9.75 प्रतिशत कर दी।