8 अक्टूबर 2016

बसपा मायावती की एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी - विधायक बब्बन सिंह

उत्तर प्रदेश में मुगलसराय  से बहुजन समाजवादी पार्टी के विधायक बब्बन सिंह ने मायावती पर टिकट देने के लिए दो करोड़ रूपये की मांग का  आरोप लगाते हुए  पार्टी छोड़ दी है।पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा बसपा मायावती की एक प्राइवेट लिमिटेड  कंपनी कहना बेहतर होगा। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। बब्बन सिंह ने कहा कि वह  २००५ से से पार्टी की सेवा में लगे हैं और उसके बदले में मायावती उन्हें दो करोड़ रुपये में टिकट बेच रही हैं। मायावती हमेशा कहती हैं टिकट नहीं काटे जायेंगे, लेकिन पैसा न देने पर टिकट नहीं देती हैं।