मथुरा। अब नगर विकास मंत्री आजम खां को किसी का डर नहीं रहा है,न जनता का और नाही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का। उनकी जवान पर अब कोई लगाम नहीं रही है। आजम खां द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर के सम्बन्ध में दिए बयान के विरोध में बी जे पी द्वारा मथुरा में भारी विरोध किया गया। जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह ने कहा कि इस तरह के घटिया बयान से साबित होता कि उनका दिमाग ठीक से काम नहीं कर रहा है। बी जे पी नेता का आरोप है कि आजम खां इस तरह के बयानों के आदी हो चुके हैं।लगता है उ प्र के मुख्यमंत्री उन्हें चुप करने के स्थान पर इस तरह की नीचे स्तर की बयानबाज़ी के लिए प्रोहत्साहित करते नज़र आते हैं। मथुरा बीजेपी ने धरना द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री से आजम खां को पार्टी और उनके पद से हटाने की मांग की है।
आजम खां लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आजम खां लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
8 सितंबर 2016
24 मई 2016
इन दिनों मेरे कान खराब हो गये है, सुनाई देना बंद हो गया है - अमर सिंह
आजमगढ:राज्यसभा चुनाव के लिये समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित कैंडिडेट अमर सिंह से उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खां के बारे में विचार व्यक्त करने के लिए कहा गया तो उन्होंने सिर्फ कहा कि इन दिनों मेरे कान खराब हो गये है, सुनाई देना बंद हो गया है। इसलिए इलाज करा रहा हूं। आजम खां ने अमर सिंह को समाजवादी
पार्टी का राज्यसभा टिकट देने का विरोध किया था। आगामी राज्य सभा चुनाव के लिये अमर सिंह को फिर से समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।
3 मई 2016
देश के सभी साधु-संत कुंठाग्रस्त हैं - आजम खां
नगर विकास मंत्री आजम खां विवादित बयान देने में मशहूर हैं। उन्होंने साधु-संतों पर निशाना तानते हुए कहा कि ये सब लोग कुंठाग्रस्त हैं। योगी आदित्यनाथ के बारे में आजम खां ने कहा कि पहले वे शादी करें। शादी करेंगे तो मोहब्बत भी करेंगे। वाराणसी में मोदी ई-बोट बाँटने के बारे में उन्होंने कहा कि ये ई-बोट फ्री में नहीं लोन पर बांटी गई हैं। जबकि अखिलेश सरकार मुफ्त में में ई-रिक्शा बांट रही है।
26 मार्च 2016
राज्यपाल के आजम खां पर हमले के बाद सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने किया जबाबी हमला
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक द्वारा विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री आजम खां की कथित विवादित टिप्पणी पर कहा था कि आजम खां ने विधानसभा की गरिमा, मर्यादा और परम्परा का कतई ध्यान नहीं रखा। सपा के प्रान्तीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने आजम खां बचाव में राज्यपाल राम नाईक पर पलटवार किया और कहा कि उनकी योग्यता पर सवाल खड़ा करना उचित नहीं है।राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री आजम खां के चरित्र पर सवाल उठाने के पीछे वे ताकतें हैं जो साम्प्रदायिकता के सहारे अपनी राजनीति की रोटियां पकाते हैं।
25 मार्च 2016
आजम खां की भाषा विधानसभा की गरिमा से बहुत दूर - राज्यपाल
लखनऊ : संसदीय कार्यमंत्री मोहम्मद आजम खां ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक के सम्बन्ध में 8 मार्च 2016 को विधान सभा में जो टिप्पणी की उसे देखने से साफ़ नज़र आता है कि उनकी भाषा विधानसभा की गरिमा, मर्यादा और परम्परा से बहुत दूर है। इस सम्बन्ध में राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को कड़ा पत्र भी लिखा है। राज्यपाल ने असंपादित एवं संपादित मुद्रित प्रति देखने के बाद कठोर कदम उठाया है। इस तरह की टिप्पणी आजम खां की योग्यता पर सवाल खड़ा करती हैं।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)




