राम नाईक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राम नाईक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

26 मार्च 2016

राज्यपाल के आजम खां पर हमले के बाद सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने किया जबाबी हमला

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक द्वारा विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री आजम खां की कथित विवादित टिप्पणी पर कहा था कि आजम खां ने  विधानसभा की गरिमा, मर्यादा और परम्परा का कतई ध्यान नहीं  रखा। सपा के प्रान्तीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने आजम खां बचाव में राज्यपाल राम नाईक पर पलटवार किया और कहा कि उनकी  योग्यता पर सवाल खड़ा करना उचित नहीं है।राजेन्द्र चौधरी ने कहा  कि संसदीय कार्य मंत्री आजम खां के चरित्र पर सवाल उठाने के पीछे वे ताकतें हैं जो साम्प्रदायिकता के सहारे अपनी राजनीति की रोटियां पकाते हैं।