25 मार्च 2016

आजम खां की भाषा विधानसभा की गरिमा से बहुत दूर - राज्यपाल

लखनऊ : संसदीय कार्यमंत्री मोहम्मद आजम खां ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक के सम्बन्ध में  8 मार्च 2016 को  विधान सभा में जो टिप्पणी की  उसे देखने से साफ़ नज़र आता है कि उनकी भाषा विधानसभा की गरिमा, मर्यादा और परम्परा से बहुत दूर  है। इस सम्बन्ध में  राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को कड़ा  पत्र भी लिखा है। राज्यपाल ने  असंपादित एवं संपादित मुद्रित प्रति देखने के बाद कठोर कदम उठाया है। इस तरह की टिप्पणी आजम खां  की  योग्यता पर सवाल खड़ा करती हैं।