हेमा मालिनी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हेमा मालिनी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

14 अप्रैल 2017

"हेमा मालिनी तो रोज खूब शराब पीती हैं " महाराष्ट्र विधायक ने दिया विवादित बयान

महाराष्ट्र के विधायक बच्चू कादू ने अपने विवादित बयान में मथुरा सांसद हेमा मालिनी का नाम  चर्चा में ला दिया है। विधायक बच्चू कादू ने कहा  कि किसान द्वारा  सुसाइड की मुख्य वजह है उनका शराब पीना , यह बात  बिल्कुल गलत है। बातचीत के दौरान  विधायक ने  कहा कि 75 प्रतिशत विधायक शराब  पीते हैं, पत्रकार पीते हैं और बॉलीवुड  एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी बहुत ज्यादा पीती हैं, क्या उन्होंने सुसाइड किया? । 2016 में पार्लियामेंट में  उनकी उपस्थिति मात्र 37 प्रतिशत थी। भाजपा  सांसद  ने मात्र 10 बहसों  में भाग लिया और 113 सवाल सदन में पूछे। विधायक से  किसानों द्वारा जान देने वाले मुद्दे  पर बात की जा रही थी।

6 अप्रैल 2017

विनोद खन्ना लाये थे हेमा मालिनी को राजनीति में

सांसद हेमा मालिनी  ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी उनकी फिल्मों के फैन थे। पूर्व प्रधानमंत्री को  उनकी फिल्म  'सीता और गीता' इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने इसे  25 बार देखा।भाजपा सांसद  पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि मुझे  राजनीति का रास्ता दिखाने वाले थे विनोद खन्ना। फिल्म एक्टर विनोद खन्ना राजनीति में बहुत सक्रीय थे। जब मैं उनके चुनाव प्रचार गुरुदासपुर गई वहीँ से  मुझे राजनीति में  जाने का उत्साह मिला। मैंने बीजेपी के चुनाव प्रचार में हमेशा भाग लिया है। यह संयोग की बात है कि मैंने जहाँ जहाँ चुनाव प्रचार किया वहां से हमेशा कैंडिडेट जीता। हेमा मालिनी ने यह भी कहा कि उनका पहला चुनावी भाषण उनकी पूज्य मां ने लिखा था। 

5 जून 2016

मथुरा कांड : तीसरे दिन आकर धरना दे रही हैं हेमा - संजय सिंह

मथुरा के जवाहर बाग कांड के सम्बन्ध में  आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि आरोपी रामवृक्ष यादव ने चार महीने पूर्व  भी एडीएम, पत्रकारों व वकीलों को पीटा गया था किन्तु उसपर किसी  भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई थी।संजय सिंह ने  रामवृक्ष यादव  को  राजनीतिक संरक्षण मिले होने की आशंका व्यक्त की। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी की भी आलोचना करते हुए उन्होंने कहा जवाहर बाग कांड के तीसरे दिन आकर धरना दे रही हैं । उधर हेमा ने उत्तर में कहा कि वह  पेशेवर अभिनेत्री हैं।  शू‍टिंग के लिए निर्धारित  डेट के कारण आने में देरी हुई। इसके  जबाब में  संजय ने हेमा मालिनी को सलाह दी कि बेहतर है कि वह केवल एक्टिंग करें ,राजनीति तो  24 घंटे का काम है।

14 मई 2016

नाराज़ गाओं वालों द्वारा सांसद हेमा मालिनी का पुतला दहन

मथुरा। गाओं के लोगों ने सांसद  हेमा मालिनी का पुतला दहन किया।  भाजपा सांसद हेमा मालिनी द्वारा  मांट मुला गांव की प्रधान भगवती देवी के पति भगवान सिंह का खुले आम  अपमान किये जाने का आरोप है। बताया जाता है तहसील दिवस के अवसर  पर वह  अपने छेत्र के पेडों के गिर जाने के बारे में  सांसद हेमा मालिनी को सूचित कर रहे थे । इसके बारे में बात करने के स्थान पर सांसद ने भगवान सिंह  का कड़े शब्दों से  अपमान आरम्भ कर दिया। इस संधर्व में   पुलिस के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई गई है। 

10 मई 2016

हेमा मालिनी ने तलाक के मामलों के लिए अलग से कोर्ट की मांग की

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने लोकसभा के  शून्यकाल में बोलते हुए कहा कि तलाक के मामलों को तीव्रता से निपटाने के लिए एक अलग से  कोर्ट गठित किया जाना चाहिए। वर्तमान में तलाक के केस कई वर्षों तक  खिंच जाते हैं। तलाक के इन लम्बे फैंसलों के कारण  लोगों  को  अपनी नई जिंदगी दुबारा से शुरू करने में दिक्कतें आती हैं। 

5 फ़रवरी 2016

तेरह करोड़ होगी अब हेमा मालिनी को आवंटित जमीन की कीमत

मुंबई - सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री  हेमा मालिनी को डांस स्कूल के लिए मात्र सत्तर हज़ार रुपए में   आवंटित जमीन के लिए अब उन्हें तेरह करोड़ रुपए देने होंगे। प्रेस में तीखी प्रतिकिर्या होने से  महराष्ट्र सरकार  ने पिछली जी आर को रद्द कर दिया है। कांग्रेस ने इस आवंटन का जबरदस्त विरोध किया था।

1 फ़रवरी 2016

जमीन के विवाद में उलझती हेमा ने किया अपना बचाव

मुंबई।  नृत्य संस्थान खोलने के लिए आवंटित जमीन के विवाद में फंसी मथुरा  सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी का कहना है कि सरकार ने उन्हें सस्ते में जमीन आवंटित नहीं की है और ना ही अभी तक उनको  जमीन भी सौंपी  गई है। हेमा ने कहा कि वह  जमीन  सरकारी नियम के अनुसार ही चुकाएंगी। आरटीआई कार्यकर्ता ने प्राप्त कागजातों  के आधार पर दावा किया था  जमीन का आवंटन मात्र 70 हजार रुपये में किया गया है। वास्तविकता..

28 जनवरी 2016

हेमा मालिनी को करोड़ों की सम्पति सिर्फ सत्तर हज़ार में

बी जे पी  सांसद हेमा मालिनी
मथुरा की बी जे पी  सांसद हेमा मालिनी पर मुंबई में  करोड़ों की सम्पति को सिर्फ सत्तर हज़ार रूपये में नृत्य स्कूल  खोलने के लिए  आवंटित करवाने का एक आर टी आई कार्यकर्त्ता ने आरोप लगाया है। बताया जाता है 2000 वर्ग मीटर की यह जमीन मुंबई के पॉश इलाके में है और  यह जमीन हेमा मालिनी के नृत्य स्कूल के लिए 35 रूपये वर्ग मीटर की कीमत पर उन्हें आवंटित की गई है। इससे पूर्व भी वह इसी प्रकार के  एक अन्य जमीन आवंटन घटना में शामिल रह चुकी हैं।

4 दिसंबर 2015

हेमा मालिनी ने मंदिर में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव की तीव्र आलोचना की

 अहमदनगर जिले में शनि मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक  की प्रथा के  विवाद पर मद्देनजर रख भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री  हेमा मालिनी  ने कहा आज मंदिरों में किसी  लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए।अहमदनगर जिले में शनि मंदिर, शिंगणापुर में हाल के विवाद के बारे में  उन्होंने कहा, महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध यह  मानव निर्मित नियम हैं। परंपरागत रूप से शनि मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध है। वह शिरडी में साईबाबा मंदिर दौरा करने के बाद संवाददाताओं को संबोधित कर  रही थीं।