![]() |
| बी जे पी सांसद हेमा मालिनी |
मथुरा की बी जे पी सांसद हेमा मालिनी पर मुंबई में करोड़ों की सम्पति को सिर्फ सत्तर हज़ार रूपये में नृत्य स्कूल खोलने के लिए आवंटित करवाने का एक आर टी आई कार्यकर्त्ता ने आरोप लगाया है। बताया जाता है 2000 वर्ग मीटर की यह जमीन मुंबई के पॉश इलाके में है और यह जमीन हेमा मालिनी के नृत्य स्कूल के लिए 35 रूपये वर्ग मीटर की कीमत पर उन्हें आवंटित की गई है। इससे पूर्व भी वह इसी प्रकार के एक अन्य जमीन आवंटन घटना में शामिल रह चुकी हैं।
