मथुरा। गाओं के लोगों ने सांसद हेमा मालिनी का पुतला दहन किया। भाजपा सांसद हेमा मालिनी द्वारा मांट मुला गांव की प्रधान भगवती देवी के पति भगवान सिंह का खुले आम अपमान किये जाने का आरोप है। बताया जाता है तहसील दिवस के अवसर पर वह अपने छेत्र के पेडों के गिर जाने के बारे में सांसद हेमा मालिनी को सूचित कर रहे थे । इसके बारे में बात करने के स्थान पर सांसद ने भगवान सिंह का कड़े शब्दों से अपमान आरम्भ कर दिया। इस संधर्व में पुलिस के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई गई है।
