लालू प्रसाद यादव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
लालू प्रसाद यादव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

26 नवंबर 2017

लालू यादव और शरद यादव की सुरक्षा में केंद्र सरकार ने की कटौती

लालू प्रसाद यादव
केंद्र सरकार ने कई  वीवीआइपी की सुरक्षा कम कर दी है। RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की  Z+ कैटेगरी की सुरक्षा को घटाकर  Z कर दिया गया है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की भी Z+ सुरक्षा से हटा दिया गया है। राज्यसभा सांसद शरद यादव , जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी, गुजरात से राज्यमंत्री हरिभाई पार्थी भाई चौधरी, दिल्ली के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर नजीब जंग, देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी और सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर की सुरक्षा में भी कटौती कर दी गई  है। जदयू  नेता  शरद यादव को अब  वाई प्लस सुरक्षा उपलब्ध रहेगी जबकि पांच अन्य  वीवीआइपी की  सुरक्षा ‘जेड’ श्रेणी से  ‘वाइ’ श्रेणी  कर दी गई है।

10 नवंबर 2017

GST और नोटबंदी तब कामयाब मानी जाती जब इसका डंका जनता बजाती भाजपा नहीं - लालू

राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव अपने ट्वीट में नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि नोटबंदी और GST तब कामयाब मानी जाती जब इसका डंका जनता बजाती भाजपा नहीं। इन्हें ख़ुद की पीठ थपथपानी नहीं पड़ती जनता ख़ुद इनकी पीठ थपथपाती। विपक्ष की नेता  नोटबंदी और GST को भाजपा सरकार की  बडी विफलता बता रहे हैं। बतादें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष आठ नवंबर को 1,000 और 500 रुपये के नोटों के चलन से बाहर करने का ऐलान किया था और . जीएसटी इसी वर्ष लागू किया गया है। 

1 सितंबर 2017

“बीजेपी भगाओ देश बचाओ” के लिए लालू के पास पैसा कहाँ से आया

आयकर विभाग अब लालू की पीछे लग गया है। लालू को नोटिस जारी किया गया है जिसमें आयकर विभाग ने पूछा है  कि 27 अगस्त को “बीजेपी भगाओ देश बचाओ” रैली में खर्च किया गया पैसा कहां से आया। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भ्रष्टाचार का केस पहले से ही  चल रहा है। लालू की इस रैली में विपक्ष पार्टियों के  कई बड़े नेताओं ने भी भाग  लिया था। लालू और उनके  परिवार को  परेशानियों के चक्र से बाहर निकलना मुश्किल दिखाई दे रहा है। इस  रैली में लालू और उनकी पत्नी  राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव ने  30 लाख लोग शामिल होने का दावा किया था। 

24 अगस्त 2017

शरद यादव राज्य सभा की सदस्यता से भी हाथ धो सकते हैं

शरद यादव आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ‘बीजेपी भगाओ, देश बचाओ’ रैली में भाग लेंगे। उन्होंने नितीश की चेतावनी को ठुकरा दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कह चुके हैं कि यदि शरद ने लालू की इस रैली में भाग लिया तो यह उनके लिए बहुत महंगा पड़ सकता है। शरद के  खिलाफ एक्शन लिया जाएगा और उन्हें राज्य सभा की सदस्यता से भी हाथ धोना पड़ सकता है। बताया जाता है कि शरद यादव लालू की रैली में जाने की हामी भर चुके हैं । शरद ने कहा कि महागठबंधन की ताकत दिखाने के लिए हम  रैली में अवश्य भाग लेंगे । शरद यादव जदयू के चुनाव चिन्ह के दावे के लिए चुनाव आयोग में एक याचिका भी जमा करने जा रहे हैं। 

1 अगस्त 2017

नितीश हैं सत्ता के पल्टूराम - लालू

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने  आखिर कह ही डाला कि नितीश सत्ता के लालची हैं। मुझे उनपर कभी भी पूरा भरोसा नहीं था। लालू ने नितीश को पल्टूराम कहा।राजद प्रमुख  लालू ने उनपर आरोप लगाते हुए कहा  कि  वह वह हमारे हमारे लड़कों का बलिदान चाहते थे। यह किसी से छिपा नहीं है कि नीतीश ने न जाने कितनी बार पलटी मारी है। लालू ने नितीश से  सीधा  कहा कि तुम अपनी हैसियत  भूल गए। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा था कि मैंने गठबंधन धर्म का पूरा पालन किया किन्तु में  भ्रष्‍टाचार पर किसी तरह का समझौता करना संभव नहीं है। नीतीश कह चुके हैं कि  मोदी के फिर चुने जाने को कोई भी  चुनौती नहीं दे सकता। 

27 जुलाई 2017

नितीश भारी भस्मासुर निकला - लालू यादव

बिहार की नई नीतिश-भाजपा सरकार पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव खुलकर बोले और  कहा कि नितीश का भाजपा से मिलकर सरकार बनाने का पहले से  रहा था। तेजस्वी यादव  तो उनका  एक बहाना था। लालू का आरोप है की  नितीश  का मैच पहले से ही तैयार था कि उन्हें बीजेपी के साथ जाना है। उन्होंने कहा कि  वह प्रदेश की नई  सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं और  इस बारे में कानूनी सलाह-मशवरा कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि वह  केंद्र के सत्ताधारी राजद गठबंधन के विरुद्ध  विपक्ष का महागठबंधन बनायेगे  और ममता, अखिलेश, मायावती सब एक मंच पर उनके साथ  आएंगे।

8 जून 2017

मोदी शासन में देश के किसानों और जवानों की हालत खराब : लालू

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नरेंद्र  मोदी  वाली केंद्र सरकार  2019 के चुनाव से पहले ही सत्ता से बाहर हो  जाएगी। उन्होंने देश के किसानों और जवानों की खराब हालत  होने पर मोदी को आड़े हाथ लिया। लालू ने कहा  कि किसान और जवान दोनों  ही  देश की जान हैं और इनकी हालत अच्छी न होना निंदनीय है। उनका आरोप है कि बीजेपी सरकार के  शासन में अबतक 12 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं। उधर आंतकवादी हमारे  सैनिकों को लगातार  मार रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने एलान किया कि  27 अगस्त को गांधी मैदान में विपक्ष को एकजुट करने के लिए एक रैली करेंगे। जिसमें उन्होंने  पश्चिम बंगाल की मुंख्यमंत्री ममता बनर्जी, बीएसपी सुप्रीमो मायावती सहित अन्य नेताओं को भी भाग लेने के लिए आमंत्रित किया  है। उन्होंने कहा कि केंद्र के समक्ष एक मजबूत विपक्ष के खड़े होने की आशा  है।

16 मई 2017

नीतीश की चुप्पी पर लालू ने बोला हमला , उन्हें भाजपा का नया पार्टनर बताया

पटना : नीतीश कुमार की चुप्पी से नाराज़ लालू ने अपने ट्वीट में कहा बी जे पी  को नए एलायंस पार्टनर्स मुबारक।राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव  नीतीश कुमार की उस वक्तव्य से  जबरदस्त  नाराज़  हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि  केंद्र सरकार चाहे तो मामले की जांच करा ले। बता दें राजद अध्यक्ष घर और  22 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापे मारे। बोखलाए लालू ने अपने पहले ट्वीट  में भाजपा को नए पार्टनर के लिए बधाई दी और  दूसरे ट्वीट में लिखा

19 अप्रैल 2016

नीतीश को प्रधानमंत्री बनाने पर लालू सहमत

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार का व्यक्ति प्रधान मंत्री  बने तो मुझे बहुत खुशी होगी। नीतीश के प्रधानमंत्री बनाने पर लालू  ने सहमति व्यक्त की। लालू प्रसाद ने भाजपा, आरएसएस विरोधी दलों को एक साथ मिलकर इस लड़ाई को  लड़ने  के लिए कहा है, नहीं तो आरएसएस और भाजपा देश के टुकड़े करवा सकती है। नीतीश संघ मुक्त भारत बनाने की बात पहले ही कह चुके हैं। 

15 मार्च 2016

हैकर्स ने राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के फेसबुक पेज को हैक किया


बताया जाता है इंटरनेट   हैकर्स ने राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के  फेसबुक पेज  व ईमेल आइडी को हैक कर लिया है। लालू के  फेसबुक पेज पर  हैकर्स ने देश के कुछ बड़े नेताओं के संबंध में गलत पोस्ट भी डाली हैं। यह गलत पोस्ट देश में  सांप्रदायिक शांति व सामाजिक सद्भाव को खतरा पैदा कर सकती हैं। लालू प्रसाद द्वारा इसकी पुलिस में रिपोर्ट कर दी गई है। इस सम्बन्ध में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।फेसबुक पर लालू प्रसाद के  फोलोरों की संख्या  छह लाख 26 हजार है।

15 जनवरी 2016

खटमल बताया बी जे पी और आर एस एस वालों को लालू ने

पटना - राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने  बीजेपी और आरएसएस की कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें खटमल की तरह बताया और कहा  ये लोग खटमल की तरह  लोगों को लगातार  काटते रहते हैं। सांप्रदायिकता ही इन दोनों संगठनों की पूंजी बताते हुए  लालू ने कहा  देश की तमाम समस्याएं  और आतंकवाद की समस्या ये ध्यान दें तो बेहतर है। 
पाकिस्तान में आतंकवाद पर वह खास नहीं कहना चाहते थे। उन्होंने  पाकिस्तान  भी इससे  पीड़ित बताते हुए कहा  सबको मिलकर इस समस्या का  हल निकलना  चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने   भारत के प्रधानमंत्री की  पाकिस्तान यात्रा का व्यक्तिगत रूप से समर्थन किया किन्तु  लालू  मोदी की यात्रा की आलोचना करने से पीछे नहीं रहे थे।