नीतीश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नीतीश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

12 सितंबर 2017

शरद यादव के हाथ से गया चुनाव चिन्ह

जद (यू) के विद्रोही  नेता शरद यादव द्वारा  पार्टी के चुनाव चिन्ह पर अपने गुट के दावे को चुनाव आयोग ने  खारिज कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने  बताया  कि  संबंधित दस्तावेजों के न होने  के कारण आयोग ने शरद यादव के आवेदन को खारिज  कर दिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजद के साथ गठबंधन तोड़ने और बीजेपी के साथ हाथ मिलाने का विरोध करने के बाद, जेडी (यू) के पूर्व अध्यक्ष ने चुनाव आयोग से संपर्क कर  उन्होंने असली जेडी (यू)  बताते हुए पार्टी के चुनाव चिन्ह  के लिए दावा किया  था ।बाद में, नीतीश ग्रुप  ने भी  अपने समर्थन में आयोग में  हलफनामे जमा करा दिए थे।

3 अगस्त 2017

लालू ने अपने ट्वीट में नीतीश को बताया सांप

नीतीश सांप है जैसे सांप केंचुल छोड़ता है वैसे ही नीतीश भी केंचुल छोड़ता है और हर 2 साल में साँप की तरह नया चमड़ा धारण कर लेता है,किसी को शक? यह लिखा है  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने ट्वीट में।  जबसे नितीश ने  महागठबंधन से से अलग होकर भाजपा में छलांग लगाई है तब से  लालू उनसे बुरी तरह नाराज़ हैं और उनके खिलाफ प्रेस और ट्विटर पर वक्तव्य दे रहे हैं। लालू के पुत्र और बिहार के  पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी नितीश पर लगातार हमला कर रहे हैं। 

31 जुलाई 2017

अमित शाह का मिशन विपक्ष का सफाया

मोदी की  2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। बिहार में भी नीतीश के साथ मामला फिट हो गया। नीतीश ने यहाँ तक कह  डाला कि  मोदी के फिर चुने जाने को कोई चुनौती नहीं दे सकता। मोदी और अमित शाह मझे हुए राजनैतिक खिलाडी हैं। लगता है वे  विपक्ष का सफाया करने में जोरों पर लगे हैं। अमित शाह लखनऊ गए और उनके जादू ने दो सपा के और एक बसपा के विधान परिषद सदस्‍यों को भाजपा में खींच लिया। बहुत से लोगों का मानना है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने अपनी जीत की दिशा में अंतिम अड़चन  को भी बिहार का मैदान मार कर निकाल दिया है। नीतीश के खेल से  बीजेपी को राज्यसभा में लगभग  10 सीटों का फायदा हुआ है और अब गठबंधन के पास राज्यसभा  में  कुल  89 सीटें पहुँच गई  हैं। बहुमत के लिए  123 सीटें चाहिए। बहुमत  अब भी बहुत दूर है लेकिन फिर भी फासला थोड़ा कम हुआ   है। 

19 अप्रैल 2016

नीतीश को प्रधानमंत्री बनाने पर लालू सहमत

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार का व्यक्ति प्रधान मंत्री  बने तो मुझे बहुत खुशी होगी। नीतीश के प्रधानमंत्री बनाने पर लालू  ने सहमति व्यक्त की। लालू प्रसाद ने भाजपा, आरएसएस विरोधी दलों को एक साथ मिलकर इस लड़ाई को  लड़ने  के लिए कहा है, नहीं तो आरएसएस और भाजपा देश के टुकड़े करवा सकती है। नीतीश संघ मुक्त भारत बनाने की बात पहले ही कह चुके हैं। 

5 अक्टूबर 2015

नीतीश और लालू को इस बार हिंद महासागर पहुंचा दें-सिन्हा

लखीसराय :केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज कुमार सिन्हा ने चुनावी सभा कहा  एक तरफ राजग कानून व्यवस्था एवं विकास को लेकर चुनावी मैदान में  है, वहीं दूसरी ओर जंगल राज-2 के  अभिनेता नीतीश और निर्माता निर्देशक लालू मैदान में  हैं. लोगों को  इनमें से किसी को  चुनना है.मनोज कुमार ने कहा कि नीतीश महत्वाकांक्षी व्यक्ति हैं. सीएम पद पाने के लिए प्रदेश  की जनता एवं भाजपा के साथ धोखा किया है. फिर मुख्यमंत्री की कुरसी हासिल करने के लिए लालू एवं सोनिया  से हाथ मिला लिया. उन्होंने कहा कि नीतीश एवं लालू सरकार में अंदर  भी आर्थिक बोझ हैं और बाहर भी. इन दोनों को विकास से कुछ लेना देना नहीं  है.