आरजेडी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आरजेडी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

1 सितंबर 2017

“बीजेपी भगाओ देश बचाओ” के लिए लालू के पास पैसा कहाँ से आया

आयकर विभाग अब लालू की पीछे लग गया है। लालू को नोटिस जारी किया गया है जिसमें आयकर विभाग ने पूछा है  कि 27 अगस्त को “बीजेपी भगाओ देश बचाओ” रैली में खर्च किया गया पैसा कहां से आया। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भ्रष्टाचार का केस पहले से ही  चल रहा है। लालू की इस रैली में विपक्ष पार्टियों के  कई बड़े नेताओं ने भी भाग  लिया था। लालू और उनके  परिवार को  परेशानियों के चक्र से बाहर निकलना मुश्किल दिखाई दे रहा है। इस  रैली में लालू और उनकी पत्नी  राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव ने  30 लाख लोग शामिल होने का दावा किया था। 

12 अगस्त 2015

बिहार विधानसभा चुनाव : नीतीश-लालू ने 100-100 सीटें बांटी , कांग्रेस को केवल 40 सीट दीं

पटना।  बिहार विधानसभा चुनाव में  आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन ने  सीटों का बंटवारा कर लिया  है। इसकी घोषणा गठबंधन की  एक  सँयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने  की। कुल 243 सीटों में आरजेडी  100 सीटों पर,जेडीयू  100 सीटों पर और कांग्रेस  ४० सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तीन  बची सीटें एनसीपी को मिलने की उम्मीद है। इसकी अभी घोषणा नहीं की गई है ।प्रचार का पहला  कार्यक्रम 30 अगस्त को पटना के गांधी मैदान से शुरू  होगा।