राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद ने राजग सरकार पर आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार यहां की जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा न देने पर उनके तेवर बहुत गर्म हैं। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी कार्यक्रम में नितीश कुमार के साथ शामिल हुए और कहा कि केंद्रीय दर्जा प्रदान करने जैसे कदम अतीत की बात हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने 10 प्राइवेट विश्वविद्यालय और 10 सरकारी विश्वविद्यालयों को विश्व श्रेणी में स्थान दिए जाने की ओर कदम उठाया है। उधर दिल्ली से लौटे लालू यादव ने पटना हवाई अड्डे पर खुला आरोप लगाया कि मोदी और कुमार बिहार की जनता को मूर्ख बनाने में लगे हैं।
नरेंद्र मोदी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नरेंद्र मोदी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
14 अक्टूबर 2017
8 जून 2017
मोदी शासन में देश के किसानों और जवानों की हालत खराब : लालू
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी वाली केंद्र सरकार 2019 के चुनाव से पहले ही सत्ता से बाहर हो जाएगी। उन्होंने देश के किसानों और जवानों की खराब हालत होने पर मोदी को आड़े हाथ लिया। लालू ने कहा कि किसान और जवान दोनों ही देश की जान हैं और इनकी हालत अच्छी न होना निंदनीय है। उनका आरोप है कि बीजेपी सरकार के शासन में अबतक 12 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं। उधर आंतकवादी हमारे सैनिकों को लगातार मार रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने एलान किया कि 27 अगस्त को गांधी मैदान में विपक्ष को एकजुट करने के लिए एक रैली करेंगे। जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुंख्यमंत्री ममता बनर्जी, बीएसपी सुप्रीमो मायावती सहित अन्य नेताओं को भी भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र के समक्ष एक मजबूत विपक्ष के खड़े होने की आशा है।
14 नवंबर 2015
ब्रिटिश पार्लियामेंट में नरेंद्र मोदी का भाषण अतुल्य था - ऋषि कपूर
ब्रिटिश पार्लियामेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को बॉलीवुड की दुनिया में भी बहुत पसंद किया गया ।अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में नरेंद्र मोदी तारीफ करते हुए लिखा कि ‘बिहार चुनाव में हार के बावजूद मुझे प्रधानमंत्री मोदी पर बहुत गर्व है। उनका ब्रिटिश पार्लियामेंट में हाल ही में दिया गया भाषण दिया अतुल्य था। बॉलीवुड स्टार ने आगे कहा कि अगर दिल्ली-बिहार को दिमाग से निकाल दें तो आप सबसे ऊपर हैं...सर। इस ट्वीट को भारी संख्या में लोगों द्वारा प्रशंसा मिली।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


