yamuna agra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
yamuna agra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

12 मई 2024

प्यासी यमुना मैय्या को पानी पिलाया आगरा के लोगों ने

 

आगरा में मदर्स डे पर लोगों ने प्यासी यमुना मैय्या को पानी पिलाया। इसका आयोजन रिवर कनेक्ट संस्था द्वारा किया गया था। पानी के लिये आगरा की निर्भरता मुख्य रूप से यमुना पर ही है। गंगाजल  पाइपलाइन आने से आगरा के लोगों को कुछ राहत मिली थी। परंतु इस भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान में गंगाजल आपूर्ति 45 दिन  तक बाधित रहेगी उधर यमुना की वर्तमान हालात बड़ी सोचनीय है। ऐसे में आगरा की जनता पानी के लिये त्राहि त्राहि कर उठेगी। आगे क्या होगा  पानी की कमी होने पर , यह सोचकर ही मन कांप उठता है। 

5 जून 2017

आगरा में 25 सालों में न वायु प्रदूषण कम हुआ, न यमुना में जल प्रवाहित हो रहा है

आगरा। ताज टरपेजियम जोन में प्रदूषण सम्बन्धी एम् सी मेहता की (PIL ) पर डॉ वरदराजन समिति रिपोर्ट की सिफारिशों के आधार पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतहासिक फैसले की 25 वीं सालगृह पर आयोजित गोष्ठी में ब्रज मंडल हेरिटेज कंजर्वेशन सोसाइटी के अध्यक्ष  सुरेंद्र शर्मा ने पूछा  क्या आगरा ताज महल व् अन्य इमारतों के लिए प्रदूषण मुक्त हो चूका है. क्या आगरा में क्वालिटी ऑफ़ लाइफ में सुधार हुआ है, क्या आम आदमी को सुरक्षित हवा और पानी मिलने लगा है?
 होटल गोवेर्धन में आगरा की "स्टेट ऑफ़ एनवायरनमेंट रिपोर्ट" प्रस्तुत करते हुए ब्रज खंडेलवाल ने कहा २५ सालों में न वायु प्रदूषण कम हुआ है न यमुना में जल प्रवाहित हो रहा है जिस से प्रदूषण नियंत्रित हो सके. यमुना जहरीली हो गयी है, नालों को बंद नहीं किया गया है।  ग्रीन कवर जो राष्ट्रीय मानक के मुताबिक ३३ प्रतिशत होना चाहिए, घट कर आठ से नीचे चला गया है. ताज महल पर इंसानी दबाब नित बढ़ रहा है।  लगभग एक करोड़ लोग ताज महल देखने आते हैं. इनमें फ्री देखने वालों की संख्या शामिल है , मसलन बच्चे और भक्त ​.

5 अप्रैल 2015

यमुना कि‍नारा रोड का पुलक्षेत्र कि‍या गया साफ

--इंडि‍या राइजि‍ग की टीम के साथ यमुना मि‍त्र हुए सहभागी

--यमुना मैय्या की मथुरेशजी के मन्‍दि‍र समीप शुरू होगी सोमवार से आरती

(पुल की की गयी रंगाई) 
आगरा, इंडि‍या राइजिंग की टीम ने आगरा के तमाम आंतरि‍क भागों से होकर एक बार पन: यमुना कि‍नारा का रुख कि‍या और बेलनगंज यमुना कि‍नारे के उस ति‍राहे पर अपने सफाई के हाथ दि‍खाये जो नगर नि‍गम के स्‍थानीय सफाई कर्मचारि‍यों ने महीनो से उपेखि‍त छोड रखा है।सफाई के बाद काफी देर तक अम्‍बेडकर पुल की वाऊंडरि‍यों की पुताई और अवैध वि‍ज्ञापनों को हआये जाने का कार्य कि‍या...