12 मई 2024

प्यासी यमुना मैय्या को पानी पिलाया आगरा के लोगों ने

 

आगरा में मदर्स डे पर लोगों ने प्यासी यमुना मैय्या को पानी पिलाया। इसका आयोजन रिवर कनेक्ट संस्था द्वारा किया गया था। पानी के लिये आगरा की निर्भरता मुख्य रूप से यमुना पर ही है। गंगाजल  पाइपलाइन आने से आगरा के लोगों को कुछ राहत मिली थी। परंतु इस भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान में गंगाजल आपूर्ति 45 दिन  तक बाधित रहेगी उधर यमुना की वर्तमान हालात बड़ी सोचनीय है। ऐसे में आगरा की जनता पानी के लिये त्राहि त्राहि कर उठेगी। आगे क्या होगा  पानी की कमी होने पर , यह सोचकर ही मन कांप उठता है।