mulayam singh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
mulayam singh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

27 अगस्त 2016

अंत में अमर सिंह ने अपनी मनवा ही ली, जयाप्रदा को पद दिलवा के ही माने

अमर सिंह और जयाप्रदा
आखिर  में अमर सिंह के दबाब और नाराज़गी से उत्तर प्रदेश सरकार ने जयाप्रदा को फिल्म विकास परिषद का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बना दिया है।राज्यसभा की सदस्यता मिलते ही अमर सिंह ने  जयाप्रदा के पद की बात उठाई थी। मुलायम सिंह से मिलने का समय भी उन्हें दिया गया था। बताया जाता है अमर सिंह की नाराज़गी इतनी बढ़ गई थी कि वह राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा तक देने की स्थिति में पहुँच गए थे। मुलायम सिंह अमर सिंह को काफी करीब से जानते हैं,अतह उनकी नाराज़गी को शांत करने के लिए जयाप्रदा को पद दे दिया। बताया जाता है कि समाजवादी पार्टी में आंतरिक कलह पूरी तरह से ख़तम नहीं हुई है। इस वजह से अखिलेश यादव अमर सिंह वाली नई परेशानी नहीं खड़ी करना  चाहते थे। 

14 फ़रवरी 2016

जेटली और मुलायम को नोटिस देने पर मजिस्ट्रेट निलंबित

इलाहाबाद। मजिस्ट्रेट अंकित गोयल जिन्होंने  केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को नोटिस जारी किया था , को इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है।  न्यायिक अधिकारी अंकित गोयल महोबा के कुलपहाड़ में जुडि‍शल मजिस्ट्रेट के पद पर सेवारत  थे। उनके निलंबन के आदेश के सम्बन्ध  में कहा गया कि न्यायिक अधिकारी को पहली  नजर में 'न्यायिक कार्य में अविवेकपूर्ण तरीका अपनाने' का दोषी पाया गया। वह सपा नेता  मुलायम सिंह यादव के खिलाफ वारंट जारी कर उन्हें भी कोर्ट में बुला चुके हैं।