14 फ़रवरी 2016

जेटली और मुलायम को नोटिस देने पर मजिस्ट्रेट निलंबित

इलाहाबाद। मजिस्ट्रेट अंकित गोयल जिन्होंने  केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को नोटिस जारी किया था , को इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है।  न्यायिक अधिकारी अंकित गोयल महोबा के कुलपहाड़ में जुडि‍शल मजिस्ट्रेट के पद पर सेवारत  थे। उनके निलंबन के आदेश के सम्बन्ध  में कहा गया कि न्यायिक अधिकारी को पहली  नजर में 'न्यायिक कार्य में अविवेकपूर्ण तरीका अपनाने' का दोषी पाया गया। वह सपा नेता  मुलायम सिंह यादव के खिलाफ वारंट जारी कर उन्हें भी कोर्ट में बुला चुके हैं।