arun jaitley लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
arun jaitley लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

13 नवंबर 2016

लोग घबराएं नहीं पुराने नोट 30 दिसंबर तक बदले जा सकते हैं

फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली ने  कहा कि पुराने पांच सौ और एक हज़ार के नोट  30 दिसंबर तक  बदले जा सकते हैं इसलिए लोग ज्यादा परेशान ना हों। एटीएम मशीनों को 2,000 और 500 रुपये के नए नोटों के अनुरूप व्यवस्थित किया  जा रहा है। यह सुविधा दो लाख एटीएम मशीनों में उपलब्ध होगी। गोपनीयता को ध्यान रखते हुए थोड़ा समय ज्यादा लग रहा है।जेटली ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि लोग घबराएं नहीं,रिज़र्व बैंक के पास पर्याप्त मात्रा में नकदी उपलब्ध है।फाइनेंस मिनिस्टर ने बताया कि शनिवार को दोपहर  12 बजे तक अकेले एस बी आई  में 47,868 करोड़ रुपये जमा किए गए। 

9 मई 2016

केजरीवाल ने झूठ बोल पूरी दुनिया में देश का नाम बदनाम किया - जेटली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीए और एमए की डिग्री को लेकर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लगातार बवाल मचाया हुआ था। इसके उत्तर में भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह और वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री  मोदी की बीए और एमए की डिग्री को प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री मोदी की  डिग्रियों को नकली  बताकर आम आदमी पार्टी जनता में भ्रांति फैलाने की कोशिश कर रही है। जेटली ने कहा कि बिना तथ्‍यों के सफेद झूठ बोलना सही नहीं है। 

14 फ़रवरी 2016

जेटली और मुलायम को नोटिस देने पर मजिस्ट्रेट निलंबित

इलाहाबाद। मजिस्ट्रेट अंकित गोयल जिन्होंने  केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को नोटिस जारी किया था , को इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है।  न्यायिक अधिकारी अंकित गोयल महोबा के कुलपहाड़ में जुडि‍शल मजिस्ट्रेट के पद पर सेवारत  थे। उनके निलंबन के आदेश के सम्बन्ध  में कहा गया कि न्यायिक अधिकारी को पहली  नजर में 'न्यायिक कार्य में अविवेकपूर्ण तरीका अपनाने' का दोषी पाया गया। वह सपा नेता  मुलायम सिंह यादव के खिलाफ वारंट जारी कर उन्हें भी कोर्ट में बुला चुके हैं।