metro train लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
metro train लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

26 दिसंबर 2017

आगरा और कानपुर में भी मेट्रो बनाने की परियोजना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में आगरा और कानपुर के लिए नई मेट्रो परियोजनाओं की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नोएडा के पास जेवर  पर हवाई अड्डे स्थापित करने का काम भी तेज किया गया है।योगी आदित्यनाथ ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेट्रो की मेगंटा लाइन के उद्घाटन के बाद नोएडा में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया था।योगी  ने कहा कि राज्य में दो प्रमुख एक्सप्रेसवे  पूर्वांचलऔर  बुंदेलखंड में भी योजना बनाई जा रही है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि बिल्डर्स ने अगले छह महीनों में उपभोक्ताओं को 80,000 अपार्टमेंट सौंपने का वादा किया है।

28 अगस्त 2017

6 सितम्बर से लखनऊ में भी मेट्रो ट्रेनें दौड़ेंगी

अब लखनऊ के लोगों की इंतजार की घड़ियां समाप्त होने जा रही है। 5 सितम्बर को गृह मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के मुख्य्मंत्री योगी  हरी झंडी दिखाकर लखनऊ मेट्रो  की  शुरुआत करेंगे। 6 सितम्बर से यह मेट्रो पब्लिक के लिए खुल जाएगी। इस मेट्रो में यात्री 8.50 किमी सफर मात्र  तीस रूपये  में कर सकेंगे। यात्रा के लिए तीन सितम्बर से स्मार्ट कार्ड मिलना शुरू हो जायेगे। स्मार्ट कार्ड  मेट्रो  के सारे स्टेशनों पर उब्लब्ध रहेंगे। मेट्रो में सफर करने का न्यूनतम टिकट मात्र 10 रूपये रखा गया है। दो मेट्रो  स्टेशन की यात्रा पंद्रह रूपये, तीन से छह स्टशनों का टिकट बीस रुपया  और सात से नौ  स्टेशनों का किराया तीस रूपये निर्धारित किया गया है। 

1 जुलाई 2016

आखिर आगरा में भी मेट्रो ट्रेन

ताज नगरी आगरा में भी अब दिल्ली  की तरह मेट्रो ट्रेन  दौड़ने में देरी नहीं। प्रोजेक्ट को सरकार द्वारा स्वीकृति  दे दी गई है। यह प्रोजेक्ट रिपोर्ट राइट्स द्वारा  तैयार की गई थी। आगरा के 30 किलोमीटर मेट्रो की लाइन  प्रोजेक्ट पर करीब  10830 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। अब बस इंतज़ार है आगरा को पैसे का। प्रशासन ने बताया मेट्रो निर्माण का कार्य शीघ्र ही शुरु हो जायेगा। मेट्रो लाइन पर करीब 15 स्टेशन बनाने का प्राविधान है।