ताज नगरी आगरा में भी अब दिल्ली की तरह मेट्रो ट्रेन दौड़ने में देरी नहीं। प्रोजेक्ट को सरकार द्वारा स्वीकृति दे दी गई है। यह प्रोजेक्ट रिपोर्ट राइट्स द्वारा तैयार की गई थी। आगरा के 30 किलोमीटर मेट्रो की लाइन प्रोजेक्ट पर करीब 10830 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। अब बस इंतज़ार है आगरा को पैसे का। प्रशासन ने बताया मेट्रो निर्माण का कार्य शीघ्र ही शुरु हो जायेगा। मेट्रो लाइन पर करीब 15 स्टेशन बनाने का प्राविधान है।
