प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीए और एमए की डिग्री को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लगातार बवाल मचाया हुआ था। इसके उत्तर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री मोदी की बीए और एमए की डिग्री को प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री मोदी की डिग्रियों को नकली बताकर आम आदमी पार्टी जनता में भ्रांति फैलाने की कोशिश कर रही है। जेटली ने कहा कि बिना तथ्यों के सफेद झूठ बोलना सही नहीं है।
