15 अक्टूबर 2016

वाराणसी में जय गुरुदेव का कार्यक्रम बना मौत का घाट

वाराणसी में  बाबा जय गुरुदेव के कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़  में 24 लोगों की मौत हो गई और करीब साठ लोग  घायल हो गए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। जयगुरदेव संस्थान के मीडिया प्रभारी राज बहादुर का कहना है  कि राजघाट पुल पर पुलिस ने भीड़ को वापस भेजना शुरू किया क्योंकि  दूसरी तरफ से भी लोग आ रहे थे। इसी बीच पुल टूटने की अफवाह फैल गयी, जिससे भीड़ में  भगदड़ मच गई। राज बहादुर ने आरोप लगाया कि इस घटना के लिए प्रशासन की चूक जिम्मेदार थी। बताया जाता है कि इस  कार्यक्रम में सिर्फ  तीन हजार लोगों के शामिल होने की मंजूरी ली गयी थी, लेकिन 80 हजार लोग कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। उत्तर प्रदेश  सरकार ने मरने वाले लोगों के परिवार को  5-5 लाख देने की घोषणा की है।