10 अगस्त 2016

विधायकों द्वारा पार्टियां बदलने का खेल जारी, चार विधायकों ने थामा बसपा का दामन

नबाब काज़िम अली
लखनऊ। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं लखनऊ में विधायकों की टूटा  टाटी और पार्टियों  के बदलने का खेल जारी है। कांग्रेस के तीन निष्काषित विधायक डा मुस्लिम खां ,नबाब काज़िम अली , दिलनवाज़ खां और सपा विधायक नवाज़िश आलम खां  मायावती की बसपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के एक महत्वपूर्ण नेता अवधेश  वर्मा  भी बसपा में चले गए हैं। बसपा का दामन थामने वाले  इन नेताओं को टिकट मिलने की कोई गारंटी नहीं है। बसपा महासचिव सिद्की ने बताया इस नई भर्ती से पार्टी को बल मिलेगा। उन्होंने कहा टिकट के बारे में अभी मैं कुछ नहीं कह सकता। उधर जनता भी इन दल बदलू नेताओं को स्वीकार करेगी या नहीं, यह तो समय ही बताएगा।