स्मार्ट सिटी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्मार्ट सिटी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

18 नवंबर 2017

योगी बनाना चाहते हैं गाज़ियाबाद को स्मार्ट शहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा। गाज़ियाबाद में मेयर उम्मीदवार आशा शर्मा के समर्थन में प्रचार करते हुए  उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव केंद्र और प्रदेश सरकार की नींव होते हैं। उन्होंने कहा  कि गाज़ियाबाद के विकास के लिए मिला धन इसके विकास कार्यों पर खर्च किया गया। इसी कारण यहाँ का विकास नहीं हो सका।मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के  रेहड़ी पटरी वालों का पंजीकरण कराया जाएगा और  मेट्रो ओर परिवहन का विस्तार किया जाएगा। अखिलेश यादव सरकार के  नगर विकास मंत्री  आजम खां को उल्टी खोपड़ी का बताते  हुए कहा कि उन्होंने  निगमों और नगर पालिका व नगर पंचायतों को उगाही के अड्डे बना दिए थे।

9 सितंबर 2017

भारत के हर शहर को स्मार्ट सिटी बनना चाहिए : नायडू

भारत के उपराष्ट्रपति, एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि देश के हर शहर को स्मार्ट सिटी बनना चाहिए और हमें उस दिशा में प्रयास करना चाहिए। वह झारखंड के रांची मेंस्मार्ट सिटी के लिए भूमि पूजन के प्रदर्शन के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि स्मार्ट सिटी का मतलब सुंदर है, जहां सभी प्रकार की सुविधाएं नागरिकों के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने आगे कहा कि बिजली, पेयजल, बेहतर शिक्षा, चिकित्सा और परिवहन सुविधाएं उपलब्ध हों । स्मार्ट शहर के लिए, सरकार के साथ सार्वजनिक प्रतिनिधियों और आम जनता की भूमिका महत्वपूर्ण है, सभी को इसके निर्माण के लिए योगदान देना चाहिए।

17 जुलाई 2017

केवल संवैधानि‍क वाध्यता के भरोसे हैं नि‍कायों के नये चुनाव

-समार्ट सि‍टी कंपनि‍यों के लावि‍स्ट नहीं चाहते जल्दी  हों नये चुनाव 
हेस्‍टि‍ग तक  स्थानीय  स्‍वशासन का था पक्षधर,वहीं  नि‍कायों के 
प्रबंधन में कपनि‍यों की  घुंसपैठ का मार्ग प्रशस्‍त करडाला श्री नायडू ने
 आगरा: उ प्र के शहरी नि‍कायों के नये चुनाव  74 वें संवि‍धान संशोघन की बाध्यता के कारण ही होंगे अन्‍यथा सत्‍तादल की लावी वि‍शेष इन्‍हें यथावत टालते रहने की पक्षधर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उ प्र की  अफसरशाही के सुर में सुर मि‍लाने का काम तमाम छुटभैया नेताओं के साथ ही भाजपा के कई बडे नेता कर चुके हैं। 
फि‍लहाल चुनाव करवाने में ‘कानूनी दायरे में डि‍ले टैक्टंट्रि‍क्स’ अपनाये जाने की कोशि‍शें शुरू हो चुकी हैं। कोर्ट-कचहरी का भी इसके लि‍ये सहारा लि‍ये जाने के बारे मे सोचा जा रहा है। चुनाव टलवाने के सबल काराणों में इस समय भाजपा की

20 फ़रवरी 2016

पर्यावरणीय लक्ष्य भी हासिल हो सकता भारत में स्मार्ट सिटी योजना से

भारत में  100 स्मार्ट सिटी विकसित करने की योज़ना से   भारतीय नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने में काफी हद तक सहयता कर  सकती है। ये विचार थे अमेरिका के वाणिज्य मामलों के उपमंत्री ब्रूस एंड्रयूज के। वह अमेरिकी कंपनियों के  प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत दौरे पर आए। उन्होंने कहा इस योज़ना से भारत   पर्यावरणीय लक्ष्य को भी हासिल कर  सकता है। समार्ट सिटी योज़ना में  शहरी बुनियादी ढांचे  को आईटी से जोड़कर स्मार्ट सिटी का विकास तेज़ी से किया जा सकेगा। 

30 जनवरी 2016

स्मार्ट सिटी लिस्ट में आगरा क्यों नहीं जहाँ दुनिया भर के वी आई पी आते हैं

इतने महत्वपूर्ण शहर आगरा को मोदी सरकार कैसे भूल गई

( राजीव सक्सेना द्वारा )
(ओबामा भी थे आगरा में )
विश्व प्रसिद्ध ताज नगरी  आगरा को स्मार्ट शहरों के पहले बैच की  सूची में शामिल न किये जाने से यहाँ के लोगों को काफी निराशा हुई। केंद्र  सरकार के 100 स्मार्ट शहरों की सूची में उत्तर प्रदेश से 13 शहरों में से आगरा भी था। आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने की लिए इंडिया राइजिंग जैसी संस्थाओं ने वोटिंग अभियान भी चलाये थे। आगरा  के लोग आगरा
(जुकेरबर्ग  भी थे आगरा में )
और  उत्तर प्रदेश राज्य की  उपेक्षा के लिए मोदी सरकार की आलोचना कर रहे हैं। ताज सिटी की जनता   को  आशा है कि आगरा का नाम स्मार्ट सिटी की दूसरी सूची में अवश्य शामिल होगा। यहाँ के टूरिस्ट ट्रेड के लोगों का कहना है इतने महत्वपूर्ण शहर  आगरा को मोदी सरकार कैसे भूल गई जहाँ दुनिया भर के वी आई पी को केंद्र सरकार खुद ताज दिखाने  निरंतर यहाँ  लाती है। 

27 अप्रैल 2015

स्पेन बनाएगा दिल्ली को स्मार्ट सिटी


स्‍पेन की सरकार ने भारत में स्‍मार्ट और वहनीय शहरों को विकसित करने में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन का खाका प्रस्‍तुत किया। शहरी विकास से संबंधित इस समझौते ज्ञापन का खाका संसद भवन में शहरी विकास मंत्री श्री एम वैंकेया नायडू के साथ स्‍पेन के विदेश मामलों और सहयोग मंत्री श्री जोस गार्शिया मारगेलो वाय मार्फिल के नेतृत्‍व में स्‍पेन के एक उच्‍च स्‍तरीय प्रतिनिधि मंडल की बातचीत के दौरान प्रस्‍तुत किया गया। स्‍पेन ने इस समझौते ज्ञापन के तहत दिल्‍ली को देश का पहला वैश्विक और स्‍मार्ट शहर बनाने में सहायता देने का प्रस्‍ताव किया है। 
पिछले वर्ष नवम्‍बर में श्री वैंकेया नायडू द्वारा बार्सिलोना में स्‍मार्ट सिटी विश्‍व कांग्रेस मेले में भाग लेने और इस वर्ष फरवरी में स्‍पेन के व्‍यापार सचिव जैमी गार्शिया लेगाज़ के साथ उनकी बैठक के बाद स्‍पेन ने यह