30 जनवरी 2016

स्मार्ट सिटी लिस्ट में आगरा क्यों नहीं जहाँ दुनिया भर के वी आई पी आते हैं

इतने महत्वपूर्ण शहर आगरा को मोदी सरकार कैसे भूल गई

( राजीव सक्सेना द्वारा )
(ओबामा भी थे आगरा में )
विश्व प्रसिद्ध ताज नगरी  आगरा को स्मार्ट शहरों के पहले बैच की  सूची में शामिल न किये जाने से यहाँ के लोगों को काफी निराशा हुई। केंद्र  सरकार के 100 स्मार्ट शहरों की सूची में उत्तर प्रदेश से 13 शहरों में से आगरा भी था। आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने की लिए इंडिया राइजिंग जैसी संस्थाओं ने वोटिंग अभियान भी चलाये थे। आगरा  के लोग आगरा
(जुकेरबर्ग  भी थे आगरा में )
और  उत्तर प्रदेश राज्य की  उपेक्षा के लिए मोदी सरकार की आलोचना कर रहे हैं। ताज सिटी की जनता   को  आशा है कि आगरा का नाम स्मार्ट सिटी की दूसरी सूची में अवश्य शामिल होगा। यहाँ के टूरिस्ट ट्रेड के लोगों का कहना है इतने महत्वपूर्ण शहर  आगरा को मोदी सरकार कैसे भूल गई जहाँ दुनिया भर के वी आई पी को केंद्र सरकार खुद ताज दिखाने  निरंतर यहाँ  लाती है।