सुरक्षा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सुरक्षा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

19 मई 2017

ICJ को कुलभूषण जाधव की सुरक्षा पर कड़ी नज़र रखनी चाहिए


भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के फैंसले को मानता नहीं दिख रहा है। पाकिस्तान ने ICJ के ज्यूरिशडिक्शन को चुनौती दी है। भारतीय रक्षा विशेषज्ञों को शक है कि पाकिस्तान इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के सामने बुरी तरह परेशान है क्योंकि जाधव को पाकिस्तान में पहले ही मारा जा चुका है। उधर  पाकिस्तान रक्षा विभाग के एक ट्वीट में  लिखा गया है कि कुलभूषण जाधव मामले में भारत ही हार निश्चित है क्योंकि पाकिस्तान की रक्षा के मामले में ICJ का फैसला लागू नहीं होता है। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के सामने पाकिस्तान मुश्किलों के चक्र में और फंसता जा रहा है क्योंकि दोनों देश वियना समझौते से बंधे हैं। वियना  समझौते के अंतर्गत भारत को काउंसलर एक्सेस मिलना चाहिए था लेकिन पाकिस्तान ने ऐसा नहीं किया। 

6 मार्च 2017

भारत ने अमरीका में बसे भारतीय समुदाय की सुरक्षा की मांग की

अमेरिका में भारतीय राजदूत  नवतेज सरना ने भारतीयों के प्रति बढ़ते  संदिग्ध नफरत अपराधों से  वाशिंगटन को आवगत कराया । उन्होंने  भारतीय समुदाय की सुरक्षा की  मांग की । उन्होंने कहा कि अमरीकी विदेश विभाग ने भारत सरकार को  आश्वासन दिया कि  अपराधियों को न्याय के सामने  लाने के लिए  सभी संबंधित एजेंसियों के साथ काम कर रही है।भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य एमी बेरा ने  भी केंट में दीप राय पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि अमरीका में  नफरत से प्रेरित अपराधों  में वृद्धि हो रही  है। बेरा ने कहा कि इस तरह के  अपराध  आप्रवासियों के  एक राष्ट्र अमरीका  में आपसी  मतभेदों को बढ़ाता   है।

22 मार्च 2016

भारत में प्रमुख हवाई अड्डों और मेट्रो लाइनो पर सुरक्षा बड़ाई गई

ब्रसेल्स आतंकी हमलों को ध्यान में रखते हुए भारत में भी प्रमुख हवाई अड्डों और मेट्रो नेटवर्क पर  सुरक्षा बड़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने इस सम्बन्ध में चेतावनी का सन्देश जारी किया है। राज्य सरकारों और सुरक्षा एजेंसियों को  दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलूर, हैदराबाद और कोलकाता में हवाई अड्डों और सभी शहरों की  मेट्रो लाइनो पर सुरक्षा कड़ी करने की चेतावनी दी  है ।

10 जनवरी 2016

ताज नगरी के आगरा फोर्ट स्टेशन की सुरक्षा देखेंगी 'लेडी दबंग' अर्चना सिंह

(आगरा फोर्ट जहाँ उतरते हैं हज़ारों विदेशी पर्यटक )
आगरा। 1996 बैच की  'लेडी दबंग'  के नाम से जाने वाली अर्चना सिंह को  राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की पहली महिला एसएचओ के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें  हजारों की संख्या में प्रतिदिन ताज नगरी के मुख्य स्टेशन आगरा फोर्ट पर आने जाने वाले देसी विदेशी पर्यटकों की देख भाल का  प्रभार दिया गया है। अपनी नियुक्ति पर  'लेडी दबंग' ने उत्तेजित  होकर  कहा कि " 20 साल के लंबे समय से सेवा के लिए, यह मेरे लिए एक महान सम्मान की बात है"