ब्रसेल्स आतंकी हमलों को ध्यान में रखते हुए भारत में भी प्रमुख हवाई अड्डों और मेट्रो नेटवर्क पर सुरक्षा बड़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने इस सम्बन्ध में चेतावनी का सन्देश जारी किया है। राज्य सरकारों और सुरक्षा एजेंसियों को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलूर, हैदराबाद और कोलकाता में हवाई अड्डों और सभी शहरों की मेट्रो लाइनो पर सुरक्षा कड़ी करने की चेतावनी दी है ।
