अमरीका लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अमरीका लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

12 सितंबर 2017

स्मृति ईरानी राहुल पर बरसीं,मोदी की अमरीका में आलोचना नहीं भाई उनको

स्मृति ईरानी 
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने  ने कहा कि कांग्रेस  उपाध्यक्ष राहुल गांधी सार्वजनिक समर्थन प्राप्त करने में विफल रहने के बाद अब वह अपनी राजनीतिक पीड़ा को व्यक्त करने के लिए विदेशों में यात्रा कर रहे  हैं । उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को  कम करने की कोशिश के लिए राहुल  गांधी की तीव्र  आलोचना की।ईरानी ने  कहा कि प्रधान मंत्री और भाजपा के खिलाफ   कांग्रेस  उपाध्यक्ष की टिप्पणी आश्चर्य की बात नहीं है।ईरानी ने कहा कि कांग्रेस  उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यह माना कि कांग्रेस अभिमानी हो गई है और इसी  वजह से चुनाव हार गई 

21 अप्रैल 2017

एच-1बी वीज़ा को सख्त बनाने का मुद्दा उठाया भारत ने

वित्त मंत्री ने अमरीका के द्वारा एच-1बी वीज़ा को सख्त बनाने का मुद्दा उठाया और अमरीकी अर्थव्यवस्था में कुशल भारतीय पेशेवरों के योगदान पर बल दिया । 

केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने  वाशिंगटन डीसी में अमरीकी वाणिज्य सचिव विलबर रॉस के साथ एक द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ भारत के राजदूत नवतेज सरना और आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास भी उपस्थित थे। 

दोनों नेताओं ने भारत-अमरीका के आर्थिक संबंधों की मजबूती और वर्षों से चले आ रहे द्विदलीय सहयोग पर जोर दिया। वित्त मंत्री ने अमरीकी वाणिज्य सचिव को पिछले तीन वर्षों में भारत में प्रारंभ किए गए महत्वपूर्ण संरचनात्मक सुधारों और भारतीय अर्थव्यवस्था के सामर्थ्य की जानकारी दी। अमरीकी वाणिज्य सचिव रॉस ने जीएसटी पर कानून बनाने के लिए वित्त मंत्री को बधाई दी। 

वित्त मंत्री ने हाल ही के कार्यकारी आदेशों के तहत एच -1 बी वीजा व्यवस्था को सख्त बनाने की संभावना को देखते हुए यह मुद्दा भी उठाया। उन्होंने अमरीकी अर्थव्यवस्था में कुशल भारतीय पेशेवरों के उल्लेखनीय योगदान की चर्चा करते हुए आशा व्यक्त की है कि ऐसा कोई भी निर्णय लेने से पूर्व अमरीकी प्रशासन इस पहलू को ध्यान में रखेगा।

20 मार्च 2017

विदेशों में बसे भारतीय लोगों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हाल ही में  हुए  भारतीय मूल के लोंगों पर अटैक के सम्बन्ध में  कहा कि  विदेशों में बसे भारतीय लोगों के सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा  देशों के साथ रण नीति की बात बाद में आती है, सबसे पहला स्थान है हमारे देश के मूल के लोगों की सुरक्षा। सुषमा ने कहा अमरीका में हुए अटैक कानून और व्यवस्था से सम्बंधित न होकर  रेसिस्ट अटैक  थे। अमरीकी सरकार  इसकी  विस्तृत जाँच कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी  भारतियों के साथ हुई इस तरह घटनाओं पर पूरी तरह नज़र है। उन्होंने आगे राज्यसभा में कहा कि हमारी सरकार इन घटनाओं से प्रभावित परिवारों से लगातार संपर्क में और उन्हें हर प्रकार की सहायता दे रही है। 

6 मार्च 2017

भारत ने अमरीका में बसे भारतीय समुदाय की सुरक्षा की मांग की

अमेरिका में भारतीय राजदूत  नवतेज सरना ने भारतीयों के प्रति बढ़ते  संदिग्ध नफरत अपराधों से  वाशिंगटन को आवगत कराया । उन्होंने  भारतीय समुदाय की सुरक्षा की  मांग की । उन्होंने कहा कि अमरीकी विदेश विभाग ने भारत सरकार को  आश्वासन दिया कि  अपराधियों को न्याय के सामने  लाने के लिए  सभी संबंधित एजेंसियों के साथ काम कर रही है।भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य एमी बेरा ने  भी केंट में दीप राय पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि अमरीका में  नफरत से प्रेरित अपराधों  में वृद्धि हो रही  है। बेरा ने कहा कि इस तरह के  अपराध  आप्रवासियों के  एक राष्ट्र अमरीका  में आपसी  मतभेदों को बढ़ाता   है।

11 जनवरी 2016

अमरीका में चर्चा है कि ओबामा के असली आंसू नहीं थे

रोने के लिए प्याज़ लगाया था 
चर्चा यह है कि ओबामा, अमरीका में बन्दूक कंट्रोल पर भाषण देते समय  वास्तविकता में  में रोये नहीं थे. बल्कि उन्होंने अपने  आंसू बहाने  के लिए कच्चे प्याज का इस्तेमाल किया था। उनकी यह फोटो  सोशल मीडिया प्रेमियों ने   खूब शेयर की गई थी।  अमेरिकी राष्ट्रपति  का कहना है जब..