राजनाथ सिंह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राजनाथ सिंह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

3 मार्च 2016

राजनाथ ने देखा कठेरिया का वीडियो और कहा कुछ भी आपत्तिजनक नहीं

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने  केंद्रीय मंत्री राम शंकर कठेरिया के   चर्चित बयान पर टिपड़ी करते हुए कहा कि उसमें उन्हें  कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगा। गृहमंत्री ने  अपना बयान  हादसे का  वीडियो देखने के बाद दिया । राजनाथ सिंह का कहना हे कि इस हादसे के  वीडियो में ऐसा कुछ नहीं है जिसे उत्तेजना पैदा करने वाला या भड़काऊ कहा जाए।  राम शंकर कठेरिया ने हिंदुओ को अपनी शक्ति दिखने के लिए पुकारा  था और  कहा था कि हमें हत्यारों को मारना होगा और उदाहरण प्रस्तुत  करना होगा।

29 दिसंबर 2015

अपराधी हाईटेक हो गये लिहाजा जांच एजेंसी भी हाईटेक जरूरी - राजनाथ सिंह

हर तरह के उग्रवाद से निपटने में कामयाब रही है सरकार कहा केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंहने.देश में फैले आतंकवाद, माओवाद और उग्रवाद की तमाम चुनौतियों से निपटने में मौजूदा केन्द्र सरकार कामयाब रही है। देश की सीमाओं के साथ ही आंतरिक सुरक्षा भी काफी अहम है क्योंकि अगर देश सुरक्षित नहीं होगा तो देश के विकास का स्वप्न भी साकार नहीं हो सकेगा। यह बातें आज लखनऊ के गोमती नगर में केन्द्रीय गृहमंत्री  राजनाथ सिंह ने नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय भवन औऱ आवासीय परिसर की आधार ईंट रखते हुए कहीं। 

27 जुलाई 2015

यदि भारत पर हमला हुआ तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा - राजनाथ सिंह


केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत पाकिस्तान के साथ शांति चाहता है लेकिन राष्ट्रीय सम्मान की कीमत पर नहीं। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत पहले हमला नहीं करेगा लेकिन अगर देश पर हमला हुआ तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।श्री सिंह  ने कहा कि वो पहले से हमला नहीं करेंगे, लेकिन यदि भारत को निशाना बनाया जाता है तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

5 मई 2015

अभी तक दाऊद पता नहीं लग सका है कि वह कहाँ है - गृह राज्य मंत्री

दाऊद इब्राहिम
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने संसद में बताया  कि दाऊद इब्राहिम लापता है तथा सरकार के  पास दाऊद के ठिकाने की जानकारी नहीं है।  दाऊद के बारे में  जानकारी होने पर सरकार द्वारा  उसके  प्रत्यार्पण के लिये कोशिश की जायेगी।  बताया जाता है  कि दाऊद  पाकिस्तान में आईएसआई के सुरक्षा घेरे में रहता है।  केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हरिभाई पारथीभाई चौधरी ने लोकसभा में कहा कि दाऊद  1993 में मुंबई सीरियल बम विस्फोट  में आरोपी है और उसके विरुद्ध  एक रेड कॉर्नर नोटिस लंबित है।
पारथीभाई ने  कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा  भी दाऊद के  खिलाफ एक विशेष नोटिस जारी कर चूका  है।उन्होंने कहा, “उसके ठिकाने का अभी तक पता नहीं चल सका  है , ठिकाने का पता चलते ही  प्रत्यर्पण की कार्रवाई आरम्भ  कर दी जाएगी.”भारत  सरकार ने आतंकवाद के मामले में भगोड़ों के शीघ्र प्रत्यर्पण के संबंध में विभिन्न देशों से

17 अप्रैल 2015

राजनाथ सिंह का उ प्र के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा

केन्‍द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज उत्‍तर प्रदेश के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। सहारनपुर, बदायूं और कानपुर जिलों के किसानों से बातचीत करते हुए श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह महज राजनीति करने की खातिर बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह वास्‍तव में उनकी समस्‍याओं को लेकर चिंतित हैं। 
राजनाथ सिंह ने कहा, 'प्रधानमंत्री किसानों के सामने मौजूद समस्‍याओं को लेकर काफी चिन्‍तित हैं। हम यह निर्णय पहले ही ले चुके हैं कि जिन किसानों की 33 फीसदी फसलें प्रभावित हुई हैं उन्‍हें पूरा मुआवजा दिया जाएगा...