गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने केंद्रीय मंत्री राम शंकर कठेरिया के चर्चित बयान पर टिपड़ी करते हुए कहा कि उसमें उन्हें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगा। गृहमंत्री ने अपना बयान हादसे का वीडियो देखने के बाद दिया । राजनाथ सिंह का कहना हे कि इस हादसे के वीडियो में ऐसा कुछ नहीं है जिसे उत्तेजना पैदा करने वाला या भड़काऊ कहा जाए। राम शंकर कठेरिया ने हिंदुओ को अपनी शक्ति दिखने के लिए पुकारा था और कहा था कि हमें हत्यारों को मारना होगा और उदाहरण प्रस्तुत करना होगा।
