21 मार्च 2017

योगी को मुख्यमंत्री बनाने में आर एस एस का दबाव नही - नायडू

आदित्‍यनाथ योगी को मुख्यमंत्री बनाने का  फैसला राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के दबाव में नहीं लिया गया है, इस बात की पुष्टि की सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने।नायडू ने बताया कि यह फैसला एकजुट होकर लिया गया है।विधायकों ने सर्वस‍म्‍मति से आदित्‍य राज  को नेता के रूप में चयन किया और  वो मुख्‍यमंत्री बन गए । आदित्‍यराज  ने पहले दिन ही कहा सबका साथ सबका विकास यह हमारा एजेंडा है। केंद्रीय मंत्री  नायडु ने कहा कि नव नियुक्‍त मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ योगी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे और अपने आलोचकों को गलत साबित भी करेंगे।