लालू यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना लगाते हुए कहा मोदी कैबिनेट में जेडीयू को सिर्फ मिला ठेंगा। नीतीश कुमार की किस्मत में लिखा भी यही था कहा लालू ने । अपनों का साथ छोड़ने वालों का कोई साथ कोई नहीं देता है। केंद्र सरकार द्वारा कैबिनेट विस्तार में जेडीयू के नदारत होने से लालू तंज़ कसने से जरा भी नहीं चूके। लालू नितीश से भारी नाराज़ चल रहे हैं और वह इससे पूर्व भी कई बार नीतीश पर बयानी हमला कर चुके हैं। बताया जाता है नीतीश ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्हें भाजपा की ओर से कैबिनेट विस्तार को लेकर कोई भी राय नहीं ली गई और न ही उन्हें इसका निमंत्रण दिया गया था।
जेडीयू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जेडीयू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
3 सितंबर 2017
12 अगस्त 2015
बिहार विधानसभा चुनाव : नीतीश-लालू ने 100-100 सीटें बांटी , कांग्रेस को केवल 40 सीट दीं
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन ने सीटों का बंटवारा कर लिया है। इसकी घोषणा गठबंधन की एक सँयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। कुल 243 सीटों में आरजेडी 100 सीटों पर,जेडीयू 100 सीटों पर और कांग्रेस ४० सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तीन बची सीटें एनसीपी को मिलने की उम्मीद है। इसकी अभी घोषणा नहीं की गई है ।प्रचार का पहला कार्यक्रम 30 अगस्त को पटना के गांधी मैदान से शुरू होगा।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

