शक्ति परीक्षण होगा राज्यपाल के सामने गोवा में। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में मनोहर पर्रिकर की मुख्यमंत्री पद पर नियुक्ति के फैसले को चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा में तत्काल शक्ति परीक्षण कराए जाने के आदेश दिए हैं। यह परिक्षण 16 मार्च को राज्यपाल के सामने होगा। किन्तु वह निधारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पूर्व रक्षामंत्री पर्रिकर ने केंद्र सरकार से दे दिया है जिसे राष्ट्रपति द्वारा स्वीकार कर लिया गया है । महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और गोवा फारवर्ड पार्टी ने भी पर्रीकर के मुख्यमंत्री बनने की स्थिति में भाजपा का समर्थन करने का एलान पहले ही कर दिया था। बचे निर्दलीय विधायक प्रसाद गांवकर ने भी भाजपा के साथ जाने की घोषणा कर दी थी। इस तरह इन सभी विधायकों को मिलाकर भाजपा को समर्थन देने वाले विधायकों का आंकड़ा 22 पहुंच रहा है जो बहुमत के लिए जरूरी 21 की संख्या से एक ज्यादा है।
